{"_id":"69e6ffc23d97184121005673","slug":"agra-inner-ring-road-phase-3-work-nears-completion-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इनर रिंग रोड का तीसरा चरण होने जा रहा शुरू, 60 दिनों में काम होगा पूरा; जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इनर रिंग रोड का तीसरा चरण होने जा रहा शुरू, 60 दिनों में काम होगा पूरा; जाम से मिलेगी मुक्ति
Tue, 21 Apr 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:10 AM IST
सार
आगरा में 24 किमी लंबे इनर रिंग रोड के तीसरे चरण का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसे 30 जून तक शुरू करने की तैयारी है। इसके पूरा होने से शहर में जाम की समस्या कम होगी और प्रमुख हाईवे व एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
आगरा में 24 किमी लंबे इनर रिंग रोड के तीसरे चरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा इनर रिंग रोड के तीसरे चरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ये 8 किमी. का है, जिसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) बना रही है। ये दो महीने में पूरा हो जाएगा। 30 जून से इसे शुरू किया जा सकता है। ऐसा होने से जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
इनर रिंग रोड 24 किमी लंबा है। ये 6 लेन है। इसकी लागत करीब 400 करोड़ रुपये है। इसका तीन चरणों में निर्माण हो रहा है। पहले दो चरणों के 16 किमी का रोड तैयार हो गया है। इसे एडीए ने बनाया है। अंतिम चरण का 8 किमी रोड एनएचएआई बना रहा है। इसका कार्य तेज कर दिया है। ये 50-60 दिन में पूरा हो जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि तीसरे चरण का कार्य तेज कर दिया है। ये जल्द तैयार हो जाएगा। इसके शुरू करने की तिथि 30 जून प्रस्तावित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हो जाएगी सुविधा:
इनर रिंग रोड ताजमहल के पास से गुजरते हुए नेशनल हाईवे-19 को जोड़ता है। इससे पर्यटकों की सुविधा भी हो जाएगी। शहर में वाहनों की संख्या कम हो जाएगी। इससे जाम से बचाव होगा। इसके बनने से लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे ग्वालियर रोड से जुड़ जाएगा।
इनर रिंग रोड ताजमहल के पास से गुजरते हुए नेशनल हाईवे-19 को जोड़ता है। इससे पर्यटकों की सुविधा भी हो जाएगी। शहर में वाहनों की संख्या कम हो जाएगी। इससे जाम से बचाव होगा। इसके बनने से लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे ग्वालियर रोड से जुड़ जाएगा।