फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Historical Ram Barat three Thousand Policemen Will Be Deployed In Security Drones Will Be Monitored

Ram Barat 2024: रघुवर की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3 हजार पुलिसकर्मी, ड्रोन से निगरानी...छतों पर भी रहेगी फोर्स

Sat, 28 Sep 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 10:22 AM IST
सार

आगरा की एतिहासिक रामबरात 28 सितंबर यानि आज निकलेगी। इसको लेकर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। बरात में शामिल झाकियां सुरक्षा घेरे में रहेंगी। 
 

विज्ञापन
Agra Historical Ram Barat three Thousand Policemen Will Be Deployed In Security Drones Will Be Monitored
राम बारात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीरामबरात शनिवार को कड़े सुरक्षा घेरे में निकलेगी। मार्ग पर घरों और प्रतिष्ठानों की छतों पर पुलिस तैनात रहेगी। पूरे इलाके की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। बम निरोधक दस्तों को भी लगाया गया है। मार्ग को 4 जोन में बांटा है। अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। पीएसी और आरएएफ भी रहेगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स रहेगा। दो मोबाइल टीम और दो स्टेटिक टीम बनाई हैं। 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा है।
विज्ञापन





 

शुक्रवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस आयुक्त केशव चाैधरी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस संबंध में ब्रीफिंग की। इसके बाद रिहर्सल भी किया गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि रामबरात मार्ग को 4 जोन, 10 सेक्टर और 24 सब सेक्टर में बांटा गया है। बेलनगंज, दरेसी, धूलियागंज, फुव्वारा, सेब का बाजार, घटिया आजम खां, हाथी घाट की तरफ अतिरिक्त पुलिस फोर्स रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकरीबन 120 झांकियां निकाली जाएंगी। 10-10 झांकियों के हिसाब से 1-1 सेक्टर बांटकर सुरक्षा लगाई गई है। इनके चारों तरफ फोर्स रहेगी। एक सेक्टर में 1 एसीपी, 4 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर, 25 सिपाही और 1 प्लाटून पीएसी रहेगी।

 
विज्ञापन

कड़ा होगा स्वरूपों का सुरक्षा घेरा
भगवान के स्वरूपों का सुरक्षा घेरा और भी कड़ा रहेगा। मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। वह लोगों को स्वरूपों के पास अनावश्यक रूप से जाने से रोकेंगी। रामबरात मार्ग का पहला जोन मन:कामेश्वर मंदिर से बेलनगंज तक, दूसरा बेलनगंज से घटिया आजम खां तक, तीसरा घटिया से मन:कामेश्वर मंदिर तक रहेगा। चाैथा जोन स्वरूप के जनकपुरी कोठी मीना बाजार तक गाड़ी से जाने वाले मार्ग को बनाया गया है। 19 स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई हैं। 100 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में रहेंगे। वह भीड़ में शामिल होंगे। रामबरात निकलने से पहले पूरे मार्ग को बम निरोधक दस्ता चेक करेगा।

 

इनकी रहेगी तैनाती
8 एएसपी, 12 सीओ, 600 सिपाही, 100 एसआई, 10 कंपनी पीएसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed