{"_id":"69e1ba2ae390af19ca0f620e","slug":"agra-gears-up-for-swachh-survekshan-2026-officials-given-strict-cleanliness-targets-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की शुरू हुई तैयारी, क्षमता संवर्धन पर आयोजित हुई कार्यशाला; ये दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की शुरू हुई तैयारी, क्षमता संवर्धन पर आयोजित हुई कार्यशाला; ये दिए गए निर्देश
Fri, 17 Apr 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:12 AM IST
सार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी को लेकर आगरा नगर निगम ने क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित कर अधिकारियों को नए दिशा-निर्देश दिए। कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कलेक्शन और बेहतर पब्लिक फीडबैक के जरिए शहर को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विस्तार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम में क्षमता संवर्धन (कैपेसिटी बिल्डिंग) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
विज्ञापन
कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें कचरा पृथक्करण (सेग्रिगेशन), डोर-टू-डोर कलेक्शन, सार्वजनिक सहभागिता एवं फीडबैक प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक वार्ड में स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित कराया जाए और कलेक्शन व्यवस्था को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और सकारात्मक पब्लिक फीडबैक प्राप्त करने के लिए जागरूकता अभियानों को तेज करने पर भी बल दिया गया। सफाई की नियमित मॉनिटरिंग, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने सभी से स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।