फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Fourt Railway Station Parking Fees Demnads Police Arrests Contractor Complaint Of Advocate

आगरा: पार्किंग शुल्क अधिक मांगना ठेकेदार को पड़ा भारी, अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 04 Nov 2021 05:40 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Nov 2021 05:40 PM IST
सार

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग ठेकेदार ने 10 रुपये की जगह लिए थे 30 रुपये, शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा।

विज्ञापन
Agra Fourt Railway Station Parking Fees Demnads Police Arrests Contractor Complaint Of Advocate
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्किंग शुल्क से अधिक की वसूली एक ठेकेदार को भारी पड़ गई। शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग ठेकेदार दो पहिया वाहन चालकों और स्वामियों से 10 रुपये पार्किंग शुल्क की जगह 30 रुपये वसूल कर रहा था।
विज्ञापन


जगदीशपुरा के चंदन नगर निवासी शशिकांत गुप्ता सुभाष बाजार में खरीदारी करने के लिए बुधवार शाम को गए थे। उन्होंने अपना स्कूटर आगरा फोर्ट की पार्किंग में खड़ा कर दिया। ठेकेदार ने उनकी रसीद काट कर दे दी। वापस वह स्कूटर लेने आए तो उनसे 30 रुपये की मांग की गई। रसीद पर 10 रुपये लिखे हुए थे। यह देखकर शशिकांत गुप्ता ने विरोध किया। इस पर विवाद हो गया। ठेकेदार ने 30 की वसूली करने के बाद ही वाहन ले जाने दिया।
विज्ञापन

थाना मंटोला में शिकायत
शशिकांत गुप्ता अधिवक्ता हैं। उन्होंने थाना मंटोला में शिकायत की। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पार्किंग शुल्क के रूप में निर्धारित शुल्क से ज्यादा की वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed