फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra fort of Shivaji Jaykare

आगरा किले पर शिवाजी के जयकारे

Mon, 01 Jun 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jun 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी पहले ऐसे स्वाभिमानी हिंदू योद्धा थे, जिन्होंने विदेशी सत्ता को कभी स्वीकार नहीं किया। ये विचार वनवासी कल्याण आश्रम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री डालचंद ने व्यक्त किए। वह रविवार को हिंदू साम्राज्योत्सव दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित उत्सव में स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। बच्चों ने शिवाजी के जीवन चरित्र पर नाट्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग छह बजे आगरा किले के सामने शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने छत्रपति शिवाजी को स्वाभिमानी व बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण पहला हिंदू योद्धा बताया। कहा कि स्वयंसेवकों को शिवाजी से चरित्र निर्माण की प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर संघचालक विजय गोयल ने की। इसके बाद महानगर के नन्हे स्वयंसेवकों ने शिवाजी के जीवन चरित्र पर आधारित नाटक का मंचन किया तो माहौल देशभक्तिमय का बन गया। वीर शिवाजी के जयकारे गूंजने लगे। निर्देशन विशाल कुलश्रेष्ठ ने किया। महानगर प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, विभाग कार्यवाह केशव शर्मा, कीर्ति, सुभाष वोहरा, पंकज खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच ने किया दुग्धाभिषेक
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया। प्रांतीय प्रचार प्रमुख विवेक शुक्ला और जिलाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। इसलिए हर हिंदू के लिए यह गौरव का दिन है। इस दौरान अविनाश राणा, जितेंद्र प्रताप, बलराम सिंह, कपिल मिश्रा, अमित रावत, राजेश वर्मा, मनोज शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed