Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra family stranded in Africa Supriya called her brother-in-law and cried

UP: जीजा को फोन कर खूब रोईं सुप्रिया...बयां किया वो दर्द, जो अफ्रीकी देश कैमरून में उनको दिया जा रहा है

Sat, 22 Nov 2025 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Nov 2025 01:35 PM IST
सार

आगरा के धीरज जैन पत्नी और बेटी समेत अफ्रीका में फंसे हैं। उनकी पत्नी ने अपने जीजा को फोन किया। उनसे वे रोईं और कहा कि हमें यहां से निकाल लो।

विज्ञापन
Agra family stranded in Africa Supriya called her brother-in-law and cried
मदद की गुहार लगाता परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे युवक धीरज जैन की पत्नी का मायका फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित आर्य नगर में है। सुप्रिया ने शुक्रवार को अपने जीजा लकी को फोन कर अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिवार दहशत में है। सुप्रिया ने कहा कि उनका बिजली-पानी काट दिया गया है और मकान मालिक द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

सुप्रिया का मायका आर्य नगर, गली नंबर-13 में है। सुप्रिया की मां ममता गुप्ता हैं, और उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। मायके में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं है, जो दौड़-भाग कर सके। सुप्रिया की सुरक्षा को लेकर उनकी बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सुप्रिया के जीजा लकी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे उनकी सुप्रिया से बात हुई है। फोन पर सुप्रिया बेहद घबराई हुई थीं और रो रही थीं। सुप्रिया ने बताया कि डेढ़ साल की बच्ची राघवी गर्मी और अंधेरे में परेशान है। खाना-पीना भी बंद करा दिया गया है। लकी ने बताया कि उन्होंने फिरोजाबाद से ही कुछ पैसे सुप्रिया को भेजे हैं, ताकि वे लोग अपनी जरूरत का सामान ले सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2022 में हुई थी सुप्रिया की शादी
नवंबर 2022 में सुप्रिया की शादी आगरा के दयालबाग निवासी धीरज जैन से हुई थी। जनवरी 2023 में वह पति के साथ अफ्रीकी देश कैमरून चली गईं। दिसंबर 2024 में सुप्रिया एक महीने के लिए भारत लौटी थीं और इस दौरान वह फिरोजाबाद स्थित अपने मायके में भी रहकर गई थीं। जनवरी 2025 में फिर से वह वापस कैमरून चली गईं, और अब वहां फंस गई हैं। धीरज जैन ने परिवार संग एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed