फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Expands Cervical Cancer Vaccination to 430 Centres Free Shots Available for Girls Aged 14–15

Agra: अब 430 केंद्रों पर लगेगी एंटी सर्वाइकल वैक्सीन, हर बुधवार-शनिवार उप स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा टीकाकरण

Sat, 01 Aug 2026 09:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 09:19 AM IST
सार

आगरा में एंटी सर्वाइकल वैक्सीन की सुविधा अब 80 से बढ़ाकर 430 केंद्रों पर कर दी गई है, जहां 14 से 15 साल की बालिकाओं को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। जिले में अब तक 11,536 बालिकाओं का टीकाकरण हो चुका है और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर हर बुधवार व शनिवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Agra Expands Cervical Cancer Vaccination to 430 Centres Free Shots Available for Girls Aged 14–15
छात्रा को सर्वाइकल वैक्सीन

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग ने एंटी सर्वाइकल वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सुविधा शुरू कर दी है। अब 430 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। अभी तक 80 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी। जिले में अब तक 11,536 बालिकाओं का टीकाकरण हो गया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल, एसएन मेडिकल कॉलेज और शहरी स्वास्थ्य केंद्राें समेत 80 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा था। अब उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की है। इस तरह अब 430 केंद्रों पर एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाई जा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्रों पर हर बुधवार और शनिवार को टीकाकरण होगा। अन्य पर सोमवार से शनिवार तक वैक्सीन लगवाई जा सकती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि 14 से 15 साल की बालिकाओं को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। 55 हजार बालिकाओं में से 11 हजार से अधिक को टीका लग गया है। इस वैक्सीन के कोई दुष्परिणाम नहीं है। वैक्सीन लगने से सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुख) कैंसर से बचाव होता है।

 
विज्ञापन

मैनपुरी सबसे आगे
 मंडल में टीकाकरण में सबसे आगे मैनपुरी है। यहां 45.13 फीसदी बालिकाओं का टीकाकरण हो गया है। सबसे कम मथुरा में है, यहां 19.84 फीसदी बालिकाओं ने टीका लगवाया है। 37.94 फीसदी टीकाकरण के साथ फिरोजाबाद दूसरे स्थान पर है। आगरा में 20.67 प्रतिशत बालिकाओं को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लग चुकी है।

 

आगरा मंडल में टीकाकरण की स्थिति
जिला लक्ष्य टीकाकरण
आगरा 55,787 11,536
फिरोजाबाद 30,992 11,760
मैनपुरी 22,592 10,198
मथुरा 31,436 6,240
कुल 1,40,807 39,734
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed