फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra engineering student did blackmail to girl

इंजीनियरिंग के छात्र ने दोस्त की गर्लफ्रेंड के प्राइवेट फोटो मोबाइल से चुराए, फिर किया ये गंदा काम

Mon, 14 May 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 14 May 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
agra engineering student did blackmail to girl
rape victim
सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग करने वाले युवकों को एक युवती ने अपने साहस से पकड़ लिया। युवकों को बहाने से रुपये लेने के लिए बुलाया। 
विज्ञापन


इसके बाद अपने दोस्तों की मदद से दो युवकों को पकड़ लिया। फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने आईटी एक्ट और धारा 384 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


युवती लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली है। वह एमए कर रही है। एक सप्ताह पहले उसके फेसबुक मेसेंजर पर पूजा नाम की एक लड़की का मैसेज आया। युवती ने बात कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद मेसेंजर पर उसी एकाउंट से कुछ अश्लील फोटो भेजे गए। यह फोटो युवती के ही थे। उसे धमकी दी गई कि एक लाख रुपये दे दो। अगर, ऐसा नहीं करोगी तो सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करके बदनाम कर देंगे। 

agra engineering student did blackmail to girl
up police - फोटो : अमर उजाला
युवती मध्यम वर्ग से है। युवती को 11 मई को लोहामंडी चौराहे पर आने के लिए कहा। युवती वहां पहुंच गई। मगर, युवक नहीं आया। कुछ देर बाद उसके पास मेसेज आया। 

इसमें लिखा था कि फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल आ जाओ। युवती पहुंच गई, लेकिन कोई नहीं आया। बाद में युवती ने थाना लोहामंडी में शिकायत की। पुलिस ने मामला साइबर क्राइम सेल भेजने की बात कही। 

को 12 मई को युवती को रामबाग चौराहे पर बुलाया। युवती ने अपने दोस्तों को सारी घटना बता दी। इस पर दोस्तों ने आरोपी पकड़ने का प्लान बनाया

प्लान के मुताबिक, युवती आटो से रामबाग के लिए चली। दोस्त भी पीछे आने लगे। रामबाग चौराहे पहुंचने पर वाटर वर्क्स की ओर बुलाया। फिर पैदल जाकर बैग नीचे फेंकने के लिए बोल दिया। बाद में युवती बैग फेंककर चली गई। 

पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

एक युवक बैग उठाने आया। उसे युवती के दोस्तों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की निशानदेही पर एक और युवक पकड़ा गया। दोनों युवक बल्केश्वर के रहने वाले हैं। 

वहीं एक युवक फरार हैं। वह लंगड़े की चौकी का रहने वाला है। युवती के साहस को पुलिस ने भी काफी सराहा। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि ब्लैकमेल करने वाला एक युवक इंजीनियरिंग का छात्र है। 

उनके खिलाफ आईटी एक्ट और चौथ वसूली की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की दोस्ती एक युवक से है। युवती ने दोस्त से मिलने के दौरान फोटो खिंचवाए थे। 

आरोपी एक युवक दोस्त को जानता है। युवती के दोस्त के मोबाइल से फोटो अपने मोबाइल में भेजकर डाउनलोड कर लिए। इसके बाद उन्हीं फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed