फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Drugs Department Raid On Medicare Pvt Ltd Firm Manufacturing Surgical Items

आगरा: औषधि विभाग का सर्जिकल का सामान बनाने वाली फर्म पर छापा, नकली माल बरामद

Wed, 30 Jun 2021 04:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Jun 2021 04:34 PM IST
सार

छापे के दौरान ग्लब्स सहित अन्य सर्जिकल आइटम बनाते हुए कर्मचारी मिले जबकि कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था।

विज्ञापन
Agra Drugs Department Raid On Medicare Pvt Ltd Firm Manufacturing Surgical Items
आगरा: सर्जिकल का सामान बनाने वाली फर्म पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औषधि विभाग ने गढ़ी भदौरिया में सर्जिकल सामान बनाने वाली अवैध फैक्टरी पकड़ी है। यहां पर मेडिकल डिवाइस, ग्लव्स, सिरिंज, सैनेटरी पैड समेत अन्य सर्जिकल सामान जब्त किए हैं। इसमें कुछ सामान नकली भी हैं। फैक्ट्री में छह पैकिंग मशीन और दो कमरों में सामान भरा हुआ था। मौके से फैक्टरी संचालक रंजन अग्रवाल भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन


औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि जौनपुर से सूचना मिलने के बाद फैक्टरी में छापा मारा। यहां पर मेडिकल डिवाइस, सैनेटरी नैपकिन, ग्लव्स, सिरिंज, कैथेटर, मास्क समेत भारी मात्रा में सर्जिकल सामान मिला। फैक्टरी से  दो लाख जोड़े ग्लव्स, चार हजार  मेडिकेयर ग्लब्स, 26 हजार सैनेटरी नैपकिन, दो हजार यूरिन कैथेटर और एक हजार नैबुलाइजर मास्क सहित 50 हजार मास्क, ग्लब्स, सिरिंज का कच्चा माल भी मिला है। सामान की देर रात तक गिनती जारी थी। इसकी कुल माल की कीमत करीब डेढ़ करोड बतायी जा रही है। मौके पर प्रताप नगर चौराहा निवासी फैक्टरी संचालक रंजन अग्रवाल भी मिला। यह फैक्टरी का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। फैक्टरी में छह मशीनों से पैकिंग की जा रही थी। फिरोजाबाद के औषधि निरीक्षक सुनील कुमार, आगरा के राजकुमार शर्मा के साथ गिनती चल रही है। फैक्ट्री कोरोना माहामारी शुरू होते ही करीब डेढ़ साल से चल रही है।
विज्ञापन


फर्जी बिल और फर्जी कंपनी से करता है काला कारोबार
सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि आरोपी रंजन ने मेडिकेयर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी बना रखी है। इससे फर्जी बिल और फर्जी कंपनी से कच्चा माल खरीदा था इसी कंपनी से सर्जिकल सामान की बिक्री करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के अंदर घुसते ही लगा दिया जाता था ताला
फैक्ट्री में चोरी-छिपे नकली सर्जिकल सामान बनाने का कार्य हो रहा  था। फैक्ट्री में 55 से 60 महिला कर्मचारी कार्य कर रहे थे। इनके अंदर घुसते ही बाहर से ताला लगा दिया जाता था। एक-दो कर्मचारी बाहर रहता था, जो किसी को भी अंदर नहीं जाने देता है।
री-पैकिंग का भी खेल
औषधि निरीक्षक के अनुसार फैक्टरी में री-पैकिंग का भी खेल चल रहा था। यहां से दमन-दीव, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र से कच्चा माल लेकर खरीद कर उनकी री-पैकिंग कर बेचा जाता था। यहां से सामान  को दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत 10 राज्यों में सप्लाई की जा रही थी। नकली सर्जिकल सामान की अवैध फैक्टरी पकड़े जाने का यह पहला मामला है।
अभी तक यह पकड़े अवैध धंधे
-  नशे की दवाएं : कमला नगर के जितेंद्र अरोड़ा और कपिल अरोड़ा नशे की दवाओं की कालाबाजारी करते थे। पंजाब पुलिस ने छापा मारकर दो गोदाम सील किए। यह दोनों भाई पंजाब पुलिस की जेल में हैं।
- सरकारी दवाएं: कमला नगर में जयपुरिया गैंग के पंकज गुप्ता सरकारी अस्पतालों की दवा और नशे की दवाओं की कालाबाजारी करता था। इसके गैंग में 17 लोग पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं। जांच चल रही है।
- गर्भपात किट: एके इंटरप्राइजेज राजस्थान और हरियाणा में भ्रूण लिंग जांच गैंग को गर्भपात किट की कालाबाजारी करता था। इसके मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त करते हुए मुकदमा दर्ज किया है, मामला चल रहा है।
- कफ सीरप: फेंसीड्रिल कफ सीरप की कालाबाजारी बांग्लादेश तक हो रही है। नशे के लिए इस सीरप को तीन से चार गुना दामों बेचा जा रहा। सिकंदरा, यमुनापार में करीब एक करोड़ के सीरप भी जब्त हुए।
- नकली दवा: आवास विकास कॉलोनी के प्रदीप राजौरा और धीरज राजौरा ने नकली दवा और रीपैकिंग का खेल पकड़ा था। दवाएं बनाने के लिए मथुरा में फैक्ट्री संचालित हो रही थी। यहां पैकिंग मशीन भी सील की थी।
तीन साल में 250 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त
आगरा में तीन सालों में 250 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गईं। इसमें फ्रीगंज में ग्वालियर की नारकोटिक्स की टीम ने 225 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की थी। सिकंदरा, यमुनापार, कमला नगर, बल्केश्वर में मिले अवैध गोदाम से  25 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की।

 

आगरा के गढ़ी भदौरिया में पकड़ी गई सर्जिकल सामान की अवैध फैक्टरी में देर रात 12 बजे तक सामान की गिनती जारी थी। औषधि विभाग के कर्मचारी इसकी गणना में लगे रहे। अनुमान है कि सामान की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये हो सकती है। आगरा में पहली बार इस तरह का मामला पकड़ में आया है। इससे पहले नकली दवा और दवा के अवैध गोदाम पकड़े गए हैं। नशे की दवाओं के कारोबार का भी खुलासा हुआ है। ताजनगरी में ये पहली बार है कि सर्जिकल सामान की अवैध फैक्टरी पकड़ी गई है। इस  फैक्टरी में 50 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि यहां से मेडिकल डिवाइस, सैनेटरी नैपकिन, ग्लव्स, सिरिंज, कैथेटर, मास्क समेत भारी मात्रा में सर्जिकल सामान मिला।

अभी तक यह पकड़े अवैध धंधे
-  नशे की दवाएं : कमला नगर के जितेंद्र अरोड़ा और कपिल अरोड़ा नशे की दवाओं की कालाबाजारी करते थे। पंजाब पुलिस ने छापा मारकर दो गोदाम सील किए। यह दोनों भाई पंजाब पुलिस की जेल में हैं।
- सरकारी दवाएं: कमला नगर में जयपुरिया गैंग के पंकज गुप्ता सरकारी अस्पतालों की दवा और नशे की दवाओं की कालाबाजारी करता था। इसके गैंग में 17 लोग पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं। जांच चल रही है।
- गर्भपात किट: एके इंटरप्राइजेज राजस्थान और हरियाणा में भ्रूण लिंग जांच गैंग को गर्भपात किट की कालाबाजारी करता था। इसके मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त करते हुए मुकदमा दर्ज किया है, मामला चल रहा है।
- कफ सीरप: फेंसीड्रिल कफ सीरप की कालाबाजारी बांग्लादेश तक हो रही है। नशे के लिए इस सीरप को तीन से चार गुना दामों बेचा जा रहा। सिकंदरा, यमुनापार में करीब एक करोड़ के सीरप भी जब्त हुए।
- नकली दवा: आवास विकास कॉलोनी के प्रदीप राजौरा और धीरज राजौरा ने नकली दवा और रीपैकिंग का खेल पकड़ा था। दवाएं बनाने के लिए मथुरा में फैक्टरी संचालित हो रही थी। यहां पैकिंग मशीन भी सील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed