फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra district hospital woman ran with her sister on her back then she got treatment

Agra: जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बीमार, बहन को पीठ पर लेकर दाैड़ी महिला...तब मिल सका उपचार

Tue, 06 May 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 09:51 AM IST
सार

आगरा के जिला अस्पताल का हाल चौंकाने वाला है। यहां की एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसमें बीमार बहन को उपचार कराने के लिए पीठ पर लेकर जाना पड़ा। यहां उसे उसे व्हीलचेयर दी और ना ही कोई मदद की।
 

विज्ञापन
Agra district hospital woman ran with her sister on her back then she got treatment
बहन को पीठ पर लेकर दाैड़ी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं के कितने भी दावे किए जाएं लेकिन कुछ तस्वीरें यहां की व्यवस्थाओं की पोल खोल देती हैं। सोमवार को जब एक महिला अपनी बहन के पैर में प्लास्टर करवाने आई तो मौके पर व्हीलचेयर ना मिलने की वजह से उसने अपनी बहन को पीठ पर ही बैठा लिया और प्लास्टर कक्ष तक लेकर गई। इस दौरान ना तो किसी कर्मचारी ने उसे व्हीलचेयर दिया और ना ही कोई मदद की।
विज्ञापन


 

जिला अस्पताल के सीएमएस का दावा है कि अस्पताल में जो भी मरीज चलने में असमर्थ होता है उसके लिए दोनों प्रवेश द्वार पर दो-दो व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। मरीजों की मदद के लिए कर्मचारी भी तैनात हैं। जगदीशपुर की लता सीढ़ियों से गिर गईं तो उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। अपनी बहन के साथ में जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई तो प्रवेश द्वार पर उन्हें व्हीलचेयर नहीं मिली। ऐसे में लता की बहन ने उन्हें अपने पीठ पर लाद लिया और खुद ही प्लास्टिक कक्ष तक ले गई। अपनी बहन को उन्होंने डॉक्टर को दिखाया उसके बाद फिर से उन्हें कंधे का सहारा देकर अस्पताल से चली गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्मिक तस्वीर देखकर हर कोई सिहर उठा, लेकिन जिला अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों में से किसी ने भी मरीज की मदद करने की जहमत तक नहीं उठाई। वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस राजेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों प्रवेश द्वार पर दो-दो व्हीलचेयर का इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed