{"_id":"6abf3e467827f9a5820ae517","slug":"agra-district-hospital-adds-opd-and-medicine-counters-on-second-and-third-floors-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल: दूसरे और तीसरे तल पर भी बनेंगे पर्चे, दवाओं के लिए नई व्यवस्था हुई लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल: दूसरे और तीसरे तल पर भी बनेंगे पर्चे, दवाओं के लिए नई व्यवस्था हुई लागू
Fri, 02 Oct 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:46 AM IST
सार
आगरा जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारों को कम करने के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल पर भी ओपीडी पर्चा और दवा वितरण की सुविधा शुरू की जाएगी। पैथोलॉजी जांच के लिए सैंपल लेने का केंद्र भी अब भूतल के साथ दूसरी मंजिल पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
आगरा जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब तीन हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। भीड़ और असुविधा से लोगों को बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब दूसरे और तीसरे तल पर भी पर्चे बनाने (ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर) और दवा वितरण का काम होगा।
इसके अलावा पैथोलॉजी जांच के लिए खून व अन्य नमूने (सैंपल) लेने का केंद्र भी ग्राउंड फ्लोर के साथ-साथ अब दूसरे तल पर भी खोल दिया गया है। पहले से भूतल पर सात पर्चा काउंटर है। इसके बाद भी वहां मरीजों की लंबी कतारें कई लोगों को मायूस होकर लौटने पर मजबूर कर देती थीं। अब नई व्यवस्था से मरीजों को लंबी लाइन और भटकने से छुटकारा मिलेगा।
जिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठाैर ने बताया कि प्रतिदिन आने वाले हजारों मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसी को ध्यान में रखकर काउंटरों और जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। अब मरीजों को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक सुचारू रूप से मिल सकेंगी।