फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Development Authority demolished illegal colony being developed in Chauhatna of Agra

Agra: अवैध निर्माण पर चला एडीए का बुलडोजर, चौहटना में कॉलोनी ध्वस्त; निर्माण सील

Sun, 17 Dec 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 12:00 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण नेचौहटना में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त कर दी। साथ ही निर्माण को सील कर दिया। 

विज्ञापन
Agra Development Authority demolished illegal colony being developed in Chauhatna of Agra
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण ने शनिवार को चौहटना में सात हजार वर्ग मीटर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की। आलोक नगर में मानचित्र के विरुद्ध हो रहा अवैध निर्माण सील किया है। ऋषि मार्ग, आलोक नगर में राजीव कुमार गोयल ने तीन मंजिल भवन का निर्माण कराया। स्वीकृति मानचित्र का विचलन किया। 

विज्ञापन


एडीए के नोटिस जवाब नहीं देने पर शनिवार को अवैध निर्माण सील कर दिया। बिचपुरी रोड स्थित चौहटना में राजकुमार न खसरा 409, 413, 415 और 410 में करीब 7000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित कर ली। सड़क व बिजली खंभे गाड़ कर प्लॉटिंग शुरू हो गई। एडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया। अवैध कॉलोनी को प्रवर्तन दल ने ध्वस्त किया है।

विज्ञापन

लखनपुर में कब्जा मुक्त कराई 82 करोड़ की भूमि

एडीए ने शास्त्रीपुरम योजना के तहत लखनपुर गांव में 82 करोड़ रुपये मूल्य की 39900 वर्ग मीटर भूमि शनिवार को कब्जा मुक्त कराई है। खसरा नंबर 158 में करीब 20 हजार वर्ग मीटर भूमि एडीए को 14 सितंबर 1993 को सीलिंग से प्राप्त हुई थी। 30 साल से भूमि पर अवैध कब्जे थे। जिन्हें बुलडोजर से एडीए ने ध्वस्त किया है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed