आगरा में डेंगू का प्रकोप: पांच और मरीज मिले, एसएन मेडिकल कॉलेज में 22 संदिग्ध भर्ती
फिरोजाबाद जिले में वायरल फीवर और डेंगू से हाहाकर मचा हुआ है। आगरा में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें आगरा का एक, फिरोजाबाद के दो और मथुरा-शिकोहाबाद का एक-एक मरीज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से एक आगरा का है। फिरोजाबाद के दो, शिकोबाहाद और मथुरा के एक-एक मरीज हैं। शुक्रवार को डेंगू के संदिग्ध 22 मरीज और भर्ती हुए हैं। इनके रक्त का नमूना लेकर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब भेजे गए हैं।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन के डेंगू वार्ड में 16 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनमें से आगरा के दो मरीजों में डेंगू पुष्टि हुई है। बाल रोग विभाग में भर्ती 10 मरीजों में से तीन बच्चों में डेंगू मिला है। इनमें फिरोजाबाद के दो और शिकोहाबाद का एक है। बाकी मरीजों के रक्त का नमूना लेकर वायरोलॉजी लैब में भेजा गया है।
11 मरीज हुए ठीक, डिस्चार्ज कर घर भेजे
प्राचार्य ने बताया कि डेंगू वार्ड में 11 मरीज ठीक हो गए हैं। इनको डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें से डेंगू के पुष्ट और संदिग्ध मरीज शामिल हैं। फिरोजाबाद के एक बालक की मौत अभी तक एसएन कॉलेज में हुई है। दो मरीजों के परिजन बिना बताए वार्ड से चले गए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार तक आगरा में डेंगू के तीन मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनके फोन नंबर पर जानकारी करने पर इनमें से दो मरीज फिरोजाबाद के निकले हैं। इसकी जानकारी शासन को भी भेज दी है। एक मरीज शुक्रवार को मिला है। इस तरह से अभी आगरा में दो ही मरीज हैं।
14 अगस्त से तीन सितंबर तक की स्थिति
40: मरीज भर्ती
07: मरीज में डेंगू की पुष्टि
33: मरीज संदिग्ध
11: मरीज डिस्चार्ज
01: मरीज की मौत
ये एहतियात बरतें
- पानी को अधिक दिनों तक इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए।
- बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें।
- सरकारी अस्पताल या सीएचसी, पीएचसी में रक्त की जांच कराएं।
- पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल जरूर करें।