{"_id":"6ade72131f6b1d160804c49b","slug":"agra-crushes-mathura-by-80-runs-powered-by-javeds-century-agra-news-c-25-agr1067-1195887-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जावेद के शतक से आगरा ने मथुरा को 80 रन से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जावेद के शतक से आगरा ने मथुरा को 80 रन से रौंदा
Mon, 26 Oct 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
आगरा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन
आगरा। आगरा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने बल्ले और गेंद से ऐसा दम दिखाया कि मथुरा की टीम मैदान पर टिक नहीं सकी। उसे 80 रन से हार का सामना करना पड़ा।
डॉ. गौर हरि सिंघानिया 28वीं यूपी वेटरन्स अंतर जिला चैंपियनशिप के दूसरे लीग मुकाबले में रविवार को आगरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए। जवाब में मथुरा की टीम 151 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ आगरा ने सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मथुरा ने टॉस जीतकर आगरा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आगरा की ओर से जावेद शमीम ने 107 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा राकेश चाहर ने 36 रन का योगदान दिया। शतकीय पारी खेलने वाले जावेद शमीम को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।मैच के दौरान विनय शर्मा, अंशु मित्तल, डॉ. आशांक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।