{"_id":"60ea7ad843600a6f96735648","slug":"agra-corona-virus-update-no-covid-patients-found-from-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में राहत: कोरोना संक्रमण का दो दिन से कोई नया मरीज नहीं मिला, अब 40 सक्रिय बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में राहत: कोरोना संक्रमण का दो दिन से कोई नया मरीज नहीं मिला, अब 40 सक्रिय बचे
Sun, 11 Jul 2021 10:30 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:30 AM IST
सार
जिले में शनिवार तक 12.52 लाख लोगों की जांच हो चुकी हैं। जिनमें कुल 25,715 मरीज मिल चुके हैं। 25,220 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.08 फीसद है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पिछले दो दिनों से कोरोना से संक्रमित नया मरीज नहीं मिला है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में 7740 लोगों की जांच की गई है। जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। एक नया मरीज ठीक हुआ है। ताजनगरी में अब 40 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
जिले में शनिवार तक 12.52 लाख लोगों की जांच हो चुकी हैं। जिनमें कुल 25,715 मरीज मिल चुके हैं। 25,220 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.08 फीसद है। गुरुवार को आखिरी बार एक संक्रमित था। जिसके बाद दो दिन से एक भी नया मरीज जिले में नहीं मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों से स्वयं जिम्मेदार बनने की अपील की है। बिना मास्क भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने की मनाही है। साथ ही उचित दूरी का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन