फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Update News Seven Death And 26 New Positive Case

आगरा कोरोना वायरस: 26 नए मरीज मिले, सात मौतें और दर्ज, 387 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Wed, 26 May 2021 01:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 May 2021 01:09 AM IST
सार

ताजनगरी में अब 695 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं 8.78 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी हैं।
 

विज्ञापन
Agra Corona Virus Update News Seven Death And 26 New Positive Case
कोरोना वायरस की जांच करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 26 नए मरीज मिले हैं। सात पुराने मृतकों का ब्योरा पोर्टल पर हुआ है। अब मृतक संख्या 387 हो गई है। ताजनगरी में अब तक 25,419 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 24,337 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 695 मरीज उपचाराधीन हैं। 8.78 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी हैं।
विज्ञापन


201 को निगल गई दूसरी लहर
अप्रैल में आई संक्रमण की दूसरी लहर अब तक 201 मरीजों को निगल गई। 10 अप्रैल को पहली बार 100 मरीज सामने आए। तब मृतक संख्या 180 थी। सोमवार को मृतक संख्या 381 हो गई। इस तरह पिछले 44 दिनों में 201 मरीज कोरोना की बलि चढ़ गए।
विज्ञापन


नहीं बनी संदिग्धों की रिपोर्ट
कोराना संक्रमित के अलावा दूसरी लहर में बड़े पैमाने पर संदिग्ध और नॉन कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है। जिला प्रशासन ने ऐसे मृतकों की कोई रिपोर्ट नहीं बनाई है। नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र के आंकड़ों के मुताबिक शहर में पिछले दो महीने में 2000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौ दिन मिले थे 500 से अधिक मरीज
- 17 अप्रैल से 16 मई तक 30 दिनों में नौ दिन ऐसे रहे जब 24 घंटे में 500 से अधिक नए मरीज मिले। 16 दिन तक हर दिन 400 से अधिक मरीज दूसरी लहर में सामने आ रहे थे। तब दूसरी लहर अपने पीक पर थी।


कर्फ्यू से पड़ा असर
कोरोना कर्फ्यू से सबसे ज्यादा असर पड़ा है। लोगों की आवाजाही रुकने से संक्रमण की शृंखला तोड़ने में मदद मिली है। अब शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए मरीज कम मिल रहे हैं। प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी

ये भी पढ़ें: लापरवाही: आगरा में सुरक्षा चक्र टूटा, 35 हजार शिशुओं का टीका छूटा, एक साल से बंद है टीकाकरण
नौ तपा: आसमान से बरसेगी गर्मी, यास तूफान भी डाल सकेगा असर, रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed