{"_id":"6a417e5c94479e4e5802e048","slug":"agra-college-metro-station-should-be-named-after-shaheed-bhagat-singh-agra-news-c-25-1-agr1034-1096106-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाए आगरा काॅलेज मेट्रो स्टेशन का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाए आगरा काॅलेज मेट्रो स्टेशन का नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। पंजाबी सभा आगरा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांगपत्र भेजा। इसमें आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग की।
इस संबंध में पंजाबी सभा की बैठक अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर के निवास पर आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया। पत्र में कहा गया है कि नूरी दरवाजा क्षेत्र स्थित स्थान को उनकी गतिविधियों और स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित ऐतिहासिक स्मृतियों के रूप में जाना जाता है। ऐसे में उस क्षेत्र के समीप स्थित मेट्रो स्टेशन को उनके नाम से जोड़ना स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को सम्मान देने का कार्य होगा। स्टेशन का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने से स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से नई पीढ़ी का जुड़ाव बढ़ेगा। युवाओं में राष्ट्रप्रेम, त्याग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना सुदृढ़ होगी।