फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra City Shops Will Open Dm Orders In Unlock 1.0

आगराः बाजार में दुकानें खुलने का रास्ता साफ, अपनाना होगा ये नियम, डीएम ने दिए निर्देश

Mon, 01 Jun 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Jun 2020 12:03 AM IST
सार

हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर पर होगा अलग से निर्णय

विज्ञापन
Agra City Shops Will Open Dm Orders In Unlock 1.0
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर में कन्टेंमेंट जोन को छोड़कर सभी बाजारों में दुकानें खुलने का रास्ता रविवार को साफ हो गया। एक दिन में 50 फीसदी दुकानें सम-विषम पैटर्न पर खुलेंगी। बाजार और दुकानें खोलने और उनके समय पर फैसला थाना स्तर पर बनीं मजिस्ट्रेट व व्यापारियों की कमेटियां करेंगी। हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर पर अलग से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


लॉकडाउन के पांचवें चरण में शासन से प्राप्त गाइडलाइन के बाद रविवार रात डीएम प्रभु एन सिंह ने शहर में मिलने वाली छूट को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। 15 थाना कमेटियां बनाई हैं।
विज्ञापन


सुहागनगरी में तेजी से बढ़ा कोरोना का ग्राफ, तीन दिन में मिले 33 नए मामले 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 41 कन्टेंमेंट जोन हैं, जहां सिर्फ आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों के अलावा अन्य दुकानें नहीं खोली जाएगी। बाकी बाजारों को खोलने की शर्तें थाना कमेटियां तय करेंगी। डीएम ने बताया कि शहर अभी रेड जोन में है। सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, होटल, सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थल, जुलूस पर रोक रहेगी।
 

सभी सरकारी कार्यालय तीन शिफ्ट में खुलेंगे। बिना मास्क घर से बाहर जाने पर जुर्माना होगा। शहर में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दुकानदार ई-कॉमर्स के माध्यम से होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे। सिटी बस चलेंगी। बस में एक सीट पर एक ही सवारी बैठेगी। दूध, दवा, किराना की दुकानें पहले की तरह खुली रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed