फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Central Jail prisoner dies at SN Medical College Agra

आगरा केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता 69 वर्षीय बंदी की मौत, सांस लेने में थी तकलीफ

Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
सार

  • कैदी की कोरोना जांच भी कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 
  • इससे पहले कारागार के एक कोरोना संक्रमित कैदी की मौत नौ मई हो गई थी। 

विज्ञापन
Agra Central Jail prisoner dies at SN Medical College Agra
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता 69 वर्षीय कैदी की सोमवार रात को एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। कैदी को सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया था। कैदी का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

  
अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी स्थित जाकिर नगर निवासी मोहम्मद रहमान को हत्या के आरोप में वर्ष 2015 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वो वर्ष 2011 से नंवबर 2019 तक जिला कारागार अलीगढ़ में रहा। 17 नवंबर 2019 को केंद्रीय कारागार में भेजा गया। 
विज्ञापन



कई दिनों से चल रहा था इलाज 

जेल प्रशासन के मुताबिक, कैदी को सांस की बीमारी थी। उसका लगातार इलाज चल रहा था। कैदी को सोमवार दोपहर 12 बजे सांस लेने में दिक्कत होने पर एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात 9:30 बजे मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि मोहम्मद रहमान को सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। कैदी का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले कारागार के संक्रमित कैदी वीरेंद्र की मौत नौ मई को हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed