{"_id":"5ecd2f94d986db4e287109cb","slug":"agra-central-jail-prisoner-dies-at-sn-medical-college-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता 69 वर्षीय बंदी की मौत, सांस लेने में थी तकलीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता 69 वर्षीय बंदी की मौत, सांस लेने में थी तकलीफ
Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
सार
- कैदी की कोरोना जांच भी कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
- इससे पहले कारागार के एक कोरोना संक्रमित कैदी की मौत नौ मई हो गई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता 69 वर्षीय कैदी की सोमवार रात को एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। कैदी को सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया था। कैदी का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी स्थित जाकिर नगर निवासी मोहम्मद रहमान को हत्या के आरोप में वर्ष 2015 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वो वर्ष 2011 से नंवबर 2019 तक जिला कारागार अलीगढ़ में रहा। 17 नवंबर 2019 को केंद्रीय कारागार में भेजा गया।
कई दिनों से चल रहा था इलाज
जेल प्रशासन के मुताबिक, कैदी को सांस की बीमारी थी। उसका लगातार इलाज चल रहा था। कैदी को सोमवार दोपहर 12 बजे सांस लेने में दिक्कत होने पर एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात 9:30 बजे मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि मोहम्मद रहमान को सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। कैदी का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले कारागार के संक्रमित कैदी वीरेंद्र की मौत नौ मई को हो गई थी।