फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra businessman murder news: gangster act against six accused including looteri dulhan

आगरा के व्यापारी की हत्या का मामला: लुटेरी दुल्हन सहित छह आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Tue, 14 Sep 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 12:05 AM IST
सार

व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की 12 अप्रैल की रात को हत्या कर दी गई थी। 13 अप्रैल की सुबह चौकीदार के फ्लैट में आने पर घटना का पता चला था। आरोपी व्यापारी की तिजोरी में रखी नकदी-जेवरात लूटकर ले गए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड में लुटेरी दुल्हन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
agra businessman murder news: gangster act against six accused including looteri dulhan
आरोपी महिला और उसका साथी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की हत्या कर लूटपाट के मामले में लुटेरी दुल्हन सहित छह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। व्यापारी को शादी का झांसा देकर फंसाया गया था। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी की हत्या करके 1.60 लाख रुपये और कुछ जेवरात लूटे गए थे।

विज्ञापन


12 अप्रैल रात को तिरंगा अपार्टमेंट निवासी 67 वर्षीय किशन गोपाल अग्रवाल की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। उनका शव मिलने पर घटना की जानकारी हुई थी। लूटपाट भी की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। लुटेरी दुल्हन नीलम यादव समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पहले शादी रचाई, फिर कर दी हत्या
पुलिस ने बताया था कि किशन गोपाल को शादी का झांसा दिया गया था। घटना वाले दिन किशन अग्रवाल की शादी नीलम से कराई गई थी। इसके बाद हत्या कर दी गई। लूटपाट के बाद आरोपी भाग गए थे। लुटेरी दुल्हन नीलम तीन बच्चों की मां है। पति से विवाद हो गया है। अलग रहती है। उसका पति से केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा: 'लुटेरी दुल्हन' ने साथियों संग मिलकर की थी आगरा के व्यापारी की हत्या, पहले शादी रचाई, फिर की थी वारदात

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आईजी रेंज नवीन अरोरा के ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत आरोपी फिरोजाबाद निवासी विजय उर्फ करु, नीलम यादव, एटा निवासी पंकज उर्फ बंटी, यज्ञपाल उर्फ करुआ, अवधेश और सचिन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। सभी आरोपी हत्या और डकैती के आरोपी हैं। सभी आरोपी जेल में निरुद्ध हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed