फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra boxer Gagandeep selection in UP team

ताजनगरी के मुक्केबाज का यूपी टीम में चयन, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में होगी फाइट

Mon, 22 Oct 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 22 Oct 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Agra boxer Gagandeep selection in UP team
मुक्केबाज गगनदीप
ताजनगरी के एक मुक्केबाज ने अपने जबरदस्त पंचों से विरोधियों को रिंग में चित्त कर यूपी की बॉक्सिंग टीम में स्थान पक्का कर लिया है। आगरा के रहने वाले इस मुक्केबाज का नाम है गगनदीप। यूपी टीम में स्थान बनाने के लिए 21 साल के गगनदीप को तीन ट्रायल देने पड़े। 
विज्ञापन


तीनों ट्रायल में सात फाइट लड़ने के बाद उनका टीम में चयन हो सका है। फाइनल ट्रायल रविवार को झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ। यूपी की टीम में विभिन्न भार वर्गों में दस खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। ताजनगरी से गगन एकमात्र ऐसे मुक्केबाज हैं, जिन्हें टीम में स्थान मिला है। 
विज्ञापन


ठाकुर तेज सिंह डिग्री कॉलेज से एमएससी कर रहे गगनदीप का यूपी की टीम में 69 किलो भार वर्ग में चयन हुआ है। पुणे में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक होने वाली सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वह यूपी की मुक्केबाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्ड मेडल जीत चुके हैं गगनदीप

आगरा रेलवे बॉक्सिंग एकेडमी में प्रेक्टिस करने वाले गगन के मैनेटर ब्रजेश मीना ने बताया कि मुक्केबाजी में गगनदीप की ताकत उनका अटैक है। गगन वर्ष 2017 में मेरठ में आयोजित हुई सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 69 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

इसके अलावा चार बार डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि की ओर से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी भाग ले चुके हैं। एमईएस में कार्यरत गगनदीप के पिता माता प्रसाद का कहना है कि बॉक्सिंग के प्रति गगन का बचपन से ही जुनून था। 

यूपी की बॉक्सिंग टीम में चयन होने पर मुक्केबाज गगनदीप का कहना है कि मेरा मकसद यूपी की टीम के लिए मेडल जीतकर लाना है। इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहा हूं। मेरी कोशिश जरूर रंग लाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed