{"_id":"6a7adf9bb9ee7b7e8b05a627","slug":"agra-auto-driver-flees-with-25-000-cable-while-passenger-was-paying-fare-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑटो से उतरा यात्री, पैसे देने लगा तो 25 हजार की केबल लेकर फरार हुआ चालक; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑटो से उतरा यात्री, पैसे देने लगा तो 25 हजार की केबल लेकर फरार हुआ चालक; तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 11 Aug 2026 02:08 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:08 PM IST
सार
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में ऑटो चालक यात्री की करीब 25 हजार रुपये कीमत की 150 मीटर पावर केबल लेकर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक, वह किराया देने में व्यस्त था, तभी चालक केबल लेकर ऑटो दौड़ा ले गया; पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में ऑटो चालक करीब 25 हजार रुपये कीमत की 150 मीटर केबल चोरी कर ले गया। पीड़ित ने ऑटो का नंबर बताकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लखनऊ के अलीगंज निवासी महेश पाठक वर्तमान में शंभूनगर, मोती महल में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को दोपहर करीब 2:40 बजे वह ईदगाह रेलवे कार्यालय से बिजलीघर चौराहे तक ई-रिक्शा से गए थे। उनके पास 2.5 एमएम की करीब 150 मीटर पावर केबल थी।
सामान लेकर ऑटो से उतरते समय वह चालक को रुपये देने लगे। इसी दौरान ऑटो चालक केबल लेकर भाग गया। केबल की कीमत करीब 25 हजार रुपये है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ऑटो के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।