फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra and firozabad declared saubhagya district under pm sahaj bijli yojana

लक्ष्य पूरा किए बिना ही आगरा, फिरोजाबाद ‘सौभाग्यशाली’, अभी भी 42 हजार घर नहीं हुए 'रोशन'

Tue, 13 Nov 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Nov 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
agra and firozabad declared saubhagya district under pm sahaj bijli yojana
electricity
मथुरा, हाथरस और चित्रकूट के बाद अधूरे लक्ष्य के साथ आगरा और फिरोजाबाद को कागजों में ‘सौभाग्यशाली’ घोषित कर दिया गया है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। मगर, आगरा में 14 हजार और फिरोजाबाद में 28 हजार से अधिक घरों में अभी बिजली कनेक्शन नहीं हैं। इसके बाद भी दोनों जिलों को ऊर्जीकृत घोषित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार की हर घर को रोशन करने की योजना है। इसके लिए सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। गरीबों को निशुल्क और अन्य को आसान किश्तों में बिजली कनेक्शन देने की व्यवस्था है। योजना की शुरुआत में आगरा जिले में 58455 ऐसे घर चिह्नित किए गए थे, जहां बिजली कनेक्शन नहीं थे। 
विज्ञापन


इनमें से 43609 घरों में बिजली कनेक्शन दे दिए गए हैं। 14846 घर अभी भी रोशन होने के लिए शेष हैं। बताया जा रहा है कि इन घरों के लोगों ने अभी तक आवेदन ही नहीं किया है। इसके लिए इन लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही ग्राम प्रधान के माध्यम से इन्हें बिजली कनेक्शन देने के लिए आवेदन कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ही दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने आगरा को ‘सौभाग्यशाली’ श्रेणी में रख दिया है। ऐसा ही हाल फिरोजाबाद जिले का है। यहां 94360 घरों में बिजली कनेक्शन नहीं था। सौभाग्य योजना के तहत दक्षिणांचल ने अभियान चलाकर 65613 घरों में बिजली पहुंचा दी गई है। मगर, अभी भी 28747 घरों में बिजली नहीं है। 


दक्षिणांचल ने इसे भी ‘सौभाग्यशाली’ की श्रेणी में रखा है। इस तरह से दक्षिणांचल ने अपने 21 जिलों में से पांच को पूर्ण ऊर्जीकृत करने का दावा किया है। शेष को नवंबर के आखिर तक ‘सौभाग्यशाली’ घोषित करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed