फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra flirting with two woman patient in sn medical college

यहां इस वजह से चर्चा में है अलीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाम, वजह जानकर हो जाएंगे विचलित

Tue, 08 May 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 08 May 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
agra flirting with two woman patient in sn medical college
डेमो - फोटो : डेमो
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में रविवार तड़के 3:30 बजे 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो महिला मरीजों से छेड़छाड़ कर दी।एक को गोदी में उठा लिया। तीमारदारों ने आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


उसकी पिटाई लगा दी। सूचना पर इमरजेंसी चौकी पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि किसी के तहरीर नहीं देने पर शांति भंग में कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अलीगढ़ के स्वर्णजयंती नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह तड़के 3:30 बजे इमरजेंसी में आया। वार्ड में एक महिला भर्ती थी। महिला के तीमारदार नहीं थे। वह 15 दिन पहले घायलावस्था में सड़क पर मिली थी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra flirting with two woman patient in sn medical college
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
आसपास के मरीजों ने समझा कि वह इमरजेंसी का कर्मचारी होगा, लेकिन आरोपी ने मरीज को उठा लिया। इस पर बगल के बेड पर भर्ती महिला को शक हो गया। उसने विरोध किया। 

इस पर उसके साथ भी छेड़छाड़ कर दी। मरीज ने शोर मचा दिया तो वहां तीमारदार आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। इमरजेंसी चौकी से सिपाही आ गए। आरोपी को पकड़कर थाने ले गए।

इंस्पेक्टर थाना एमएम गेट ने बताया कि आरोपी भांग का नशा करके आया था। वह अलीगढ़ मुसलिम यूनीवर्सिटी में क्लर्क था। उसे निलंबित कर दिया गया है। उसकी तीन बेटियां है। पत्नी की मौत हो चुकी है। 

इलाज कराने आया था

हरीपर्वत क्षेत्र में उसका भाई रहता है। उनके घर आया था। उसने बताया कि उसके दाहिने पैर में चोट लगी थी। वह चिकित्सक को दिखाने आया था। 

महिलाओं से विवाद हो गया था। छेड़छाड़ का आरोप गलत है। उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। मरीजों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पहले एक्स-रे रूम में भी गया था। 

उसने कर्मचारी से एक्स-रे करने के लिए बोला था। बाद में वह रिसेप्शन पर भी गया, लेकिन कर्मचारियों ने उसकी सुनी नहीं। कुछ महिला मरीजों से विवाद भी हुआ था। इसके बाद उसने छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed