फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Acid Attack Survivor Mother-Daughter Story Will Be Screened at Melbourne Film Festival

आगरा: दुनिया देखेगी एसिड अटैक सर्वाइवर मां-बेटी की कहानी, मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में होगी प्रदर्शित

Sun, 24 Oct 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 12:10 AM IST
सार

साल 1992 में आगरा की महिला पर एसिड डाल कर उसका पति भाग गया था। एसिड अटैक में उसकी तीन साल की बच्ची भी झुलस गई थी। दोनों के संघर्ष की कहानी को मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में डॉक्यूमेंट्री के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Agra Acid Attack Survivor Mother-Daughter Story Will Be Screened at Melbourne Film Festival
ऑस्ट्रेलिया के एनओजी ने बनाई मां-बेटी पर डॉक्यूमेंट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी की एसिड अटैक सर्वाइवर मां-बेटी की कहानी मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी। ऑस्ट्रेलिया के एक एनजीओ ने इन पर डॉक्यूमेंट्री बनाई है। यह मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी। डॉक्यूमेंट्री में एसिड अटैक सर्वाइवर मां-बेटी के संघर्ष को दिखाया गया है। 

विज्ञापन


साल 1992 में आगरा के शाहगंज इलाके के रहन वाले इंद्रजीत नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी गीता के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। गीता की उस समय तीन साल की बेटी नीतू भी इस हादसे का शिकार हो गई थी। गीता को दिखना भी बंद हो गया था। पत्नी और बेटी की दर्द में चीखता छोड़ इंद्रजीत भाग गया था। गीता ने हिम्मत नहीं हारी और तमाम संघर्षों का सामना कर अपनी बेटी को बड़ा किया। 
विज्ञापन


महंगाई के विरोध में पलटी सपा की बैलगाड़ी: पूर्व सांसद अक्षय यादव गिरने से बचे, बैलों की जान पर बन आई
विज्ञापन
विज्ञापन


छांव फाउंडेशन से जुड़ी हैं गीता 
गीता एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए काम करने वाली छांव फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं। दोनों मां-बेटी ताजनगरी के ही शीरोज हैंगआउट कैफे में काम करती हैं। इनके संघर्ष की कहानी अब दुनिया देखेगी। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित एक एनजीओ ने इन पर डॉक्यूमेंट्री बनाई है। फिलहाल नीतू ऑस्ट्रेलिया में हैं और वह एनजीओ संचालक इम्मा मैके के साथ ही रह रही हैं।
 
बेस्ट डायरेक्टर का मिला है अवार्ड
निर्देशक इम्मा मैके को बीबीसी की ओर से बेस्ट डाक्यूमेंट्री डायरेक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्म की स्क्रीनिंग मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल अगस्त में होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते आयोजन स्थगित हो गया था। शनिवार को मेलबर्न में लॉकडाउन खत्म हुआ है। जल्द ही फिल्म समारोह की तारीख की घोषणा भी कर दी जाएगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed