{"_id":"697dabfb177df0f77005d819","slug":"agra-accident-container-crushes-two-autos-in-khandoli-2026-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने दो ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत; घायलों को भेजा गया इमरजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने दो ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत; घायलों को भेजा गया इमरजेंसी
Sat, 31 Jan 2026 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:45 PM IST
सार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में कंटेनर ने दो ऑटो को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत होने की सूचना है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों के मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए गए हैं। ये सभी जगन्नाथ यात्रा पर गए थे। ये सभी वापस ऑटो से आ रहे थे। ये लोग सहपऊ के रहने वाले हैं। आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो से ये सभी लोग घर जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ऑटो एक ही दिशा में जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर दूसरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद आरोपी चालक को लोगों ने दबोच लिया। उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगन्नाथ पुरी से लौट रहे थे सभी
थाना सहपयू के गांव भादउ निवासी सात लोग जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए 20 जनवरी को रवाना हुए थे। वहां दर्शन करने के बाद वे सभी शनिवार को जबलपुर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से इन्होंने अपने गांव के लिए ऑटो बुक कराया था, जिसमें बिजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री, धनप्रसाद, विजय सिंह, उदय सिंह सवार थे। शहीद खान ऑटो चालक बताया जा रहा है। नगला चंदन जलेसर रोड पर कंटेनर ने इसको टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर पांच की मौत हो गई। धन प्रसाद, विजय सिंह ,उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। धन प्रसाद को इमरजेंसी और विजय सिंह, उदय सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रणवीर रिटायर्ड दारोगा बताए गए हैं।

मृतक और घायलों के नाम
एसएन मेडिकल कॉलेज में पांच मृतकों के शव लाए गए। मृतकों के नाम बीजो, लख्मीचंद ,रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री, शाहिद बताए गए हैं। धनपाल इमरजेंसी में घायल अवस्था में लाए गए। वहीं हादसे में घायल विजय सिंह और उदय सिंह यमुना पार के अम्बे अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।