फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra 449 hospitals Names of 15 doctors sweat as soon as names are revealed

15 डॉक्टरों के नाम 449 अस्पताल: नाम खुलते ही छूटे चिकित्सकों के पसीने, बोले कुछ ऐसा; यकीन करना मुश्किल

Thu, 22 Jun 2023 09:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 09:23 PM IST
सार

आगरा में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर बड़े खेल का खुलासा हुआ है।  यहां 15 डॉक्टरों के नाम पर 449 अस्पताल रजिस्टर्ड हैं। इस मामले में जब डॉक्टरों के नाम सामने आए, तो उनमें हड़कंप मचा हुआ है। 
 

विज्ञापन
agra 449 hospitals Names of 15 doctors sweat as soon as names are revealed
डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में एक-एक डॉक्टर के नाम से कई अस्पताल का खुलासा होने से डॉक्टरों में हड़कंप है। अभी तक 7 डॉक्टरों के जवाब आए हैं, जिसमें से 3 ने शपथपत्र देकर खुद की डिग्री का दुरुपयोग होने की सफाई दी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 चिकित्सकों को नोटिस दिए थे, इसमें से 3 डॉक्टर शपथपत्र और जवाब लेकर कार्यालय आए। उन्होंने खुद की डिग्री के दुरुपयोग का आरोप अराजकतत्वों पर लगाया। उनसे पूछा गया कि लंबे समय से अस्पताल के बोर्ड पर नाम दर्ज होने के बाद भी कैसे जानकारी नहीं हुई। कई बार इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी किया है कि कई चिकित्सक एक से अधिक अस्पतालों में पूर्णकालिक सेवाएं दे रहे हैं, इस पर भी सक्रियता नहीं रही। इस पर संबंधित चिकित्सक टालमटोल करने लगे। इन सभी के खिलाफ रिकाॅर्ड आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्नी के लिए गंवाई जान: करंट लगने से छटपटा रही थी घरवाली, मौत के मुंह से खींच लाया पति; दृश्य देख कांप गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके नाम से हैं इतने अस्पताल व लैब

डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय - 65
डाॅ. राजेश कुमार- 52

डॉ. अमित कुमार- 43
डॉ. बालेंद्र सिंह सोढ़ी- 38

डॉ. अशोक कुमार गुप्ता- 37
डॉ. रबिंद्र कुमार सिंह- 34

डॉ. अशोक कुमार- 32
डॉ. अनिल कुमार- 24

डॉ. सुनील कुमार- 22
डॉ. अरुण कुमार- 21

डॉ. विनोद कुमार- 19
डॉ. अनुराग सिंह- 18

डॅ. अरविंद कुमार- 17
डॉ. जुनैद अहमद- 14

डॉ. वीर सिंह- 13

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed