{"_id":"5e8dc4388ebc3e6fd31018e6","slug":"agra-22-hotspot-sealed-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown : आगरा के 22 इलाके पूरी तरह से सील, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown : आगरा के 22 इलाके पूरी तरह से सील, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, ड्रोन से निगरानी
Thu, 09 Apr 2020 02:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में अब तक सबसे अधिक 84 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने 22 हॉटस्पॉट बनाए, काले स्थान हुए सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में अब तक सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सूबे के 15 जिलों के हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील किए गए हैं। इसी क्रम में आगरा के 22 इलाकों को सील किया गया है। यहां पुलिस की तैनाती की गई है।
मरीजों के घर के आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई है। इनमें 20 इलाके शहर के हैं, दो देहात के।
ये हॉटस्पॉट हुए सील
आगरा में जो हॉटस्पॉट हैं उनमें कमला नगर, नगला पदी का एमीनंत अपार्टमेंट, मोहनपुरा रावली, नामनेर, कृष्ण विहार जीवनी मंडी, आजमपाड़ा-रामनगर, मंटोला, मघटई गांव, हींग की मंडी छत्ता, तोपखाना लेडी लॉयल, वजीरपुरा हरीपर्वत, गढ़ैया-ताजगंज, साबुन कटरा-एसएनएमसी, सीता नगर-रामबाग, चारसूगेट, किशोरपुरा-जगदीशपुरा, चौंगरा-तेहरा, सुभाष नगर-शाहगंज, हनसनुर गांव, घटिया आजमखां-छत्ता, बसंत विहार-कमला नगर प्रमुख हैं।

A total of 22 Hotspots/Epicentrer which were already barricaded being closed completely till 14th April 2020; Banks/Ration Shops will also be closed here ; Media entry restricted ; Extensive patrolling and mopping using fire brigade vehicle @UPGovt pic.twitter.com/npUfJJ8wXI — Prabhu N Singh (@PrabhuNs_) April 8, 2020
रणनीति में किया बदलाव
बृहस्पतिवार को 19 नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने रणनीति में बदलाव किया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बुधवार तक जिले में 22 हॉटस्पॉट जोन बनाए गए थे। इन सभी को सील कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को 19 मरीज मिलने के बाद नई रणनीति तैयार की गई है।
इसके तहत सार्थक अस्पताल कमला नगर, एमिनेंट अपार्टमेंट, खंदारी और मोहनपुरा क्षेत्र को हॉटस्पॉट के जोन से 48 घंटे बाद खोल दिये जाएंगे। जबकि भगवान टॉकीज चौराहे स्थित पारस अस्पताल को सूची में शामिल करते हुए इसके आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पूरी तरह सील का अर्थ यह है कि इन इलाकों में अब बैंक और राशन की दुकानें तक नहीं खुलेंगे। लोगों को घर के अंदर ही रहना होगा। घरों तक जरूरी सामान की डिलीवरी प्रशासन सुनिश्चित करेगा। इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।

सख्ती बढ़ी: सेक्टर स्कीम लागू... ड्रोन से निगरानी
1. सभी 22 इलाकों में ड्रोन कैमरे से तस्वीरें ली जाएंगी, जहां लोग बाहर निकले, वहीं पुलिस कार्रवाई करेगी।
2. जिन लोगों को पास मिले हैं, वे सभी इन इलाकों नहीं जाएंगे, पास से सिर्फ वे सफाईकर्मी जाएंगे जिनकी ड्यूटी लगी है।
3. सेक्टर स्कीम लागू , चौबीस घंटे पुलिस की निगरानी रहेगी। इन इलाकों से न बाहर जाने की अनुमति और न अंदर आने की।
4. व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन होगा। इसमें दमकलों का प्रयोग किया जाएगा।
5. इन इलाकों में लगभग 750 परिवार हैं, इनमें सभी कोरोना संदिग्धों के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी।