{"_id":"65768f17d21ce762770d1a73","slug":"agniveer-recruitment-youth-of-mathura-showed-enthusiasm-in-army-recruitment-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती: सेना भर्ती में मथुरा के युवाओं ने दिखाया जोश, 1200 अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती: सेना भर्ती में मथुरा के युवाओं ने दिखाया जोश, 1200 अभ्यर्थी हुए शामिल
Mon, 11 Dec 2023 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Dec 2023 09:54 AM IST
सार
अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी में 1400 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 1200 युवा ही परीक्षा के लिए पहुंचे। 100-100 के समूह में युवाओं ने स्टेडियम में 400-400 मीटर के चार चक्कर लगाए।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती में रविवार को मथुरा के युवाओं ने जोश और जज्बा दिखाया। दौड़, लंबी कूद और अन्य परीक्षणों में शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। 1400 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 1200 युवा ही भर्ती स्थल पर पहुंचे।
16 दिसंबर तक आयोजित सेना भर्ती में 12 जिलों से अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जा रहा है। 100-100 के समूह में युवाओं को स्टेडियम में 400-400 मीटर के चार चक्कर लगाने पड़ते हैं। 1.6 किमी की दौड़ को निर्धारित अवधि में पूरा करना होता है। सफल अभ्यर्थियों की अन्य दक्षता परखी जाती है।
रविवार को मथुरा के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया हुई। 200 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। सोमवार को आगरा और जालौन के युवाओं की भर्ती होगी। 12 जिलों से करीब 46 हजार युवाओं ने अग्निपथ योजना के लिए पंजीकरण कराए थे। लिखित परीक्षा के बाद 13 हजार अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए चिह्नित किया गया है। सफल होने पर उन्हें अग्निवीर श्रेणी में सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आगरा: केस से धाराएं हटवाने का ठेका लेने वाला सिपाही निलंबित, वायरल हुए थे दो ऑडियो