फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agniveer Recruitment 300 candidates from Agra and Jalaun remained missing from army recruitment

अग्निवीर भर्ती 2023: सेना भर्ती से गायब रहे आगरा और जालौन के 300 अभ्यर्थी, इतनों ने बहाया पसीना

Tue, 12 Dec 2023 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Dec 2023 02:07 PM IST
सार

अग्निवीर भर्ती में  आगरा और जालौन से आए युवाओं ने भाग लिया। 1400 में से 1100 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। करीब 300 युवा गैरहाजिर रहे।

 

विज्ञापन
Agniveer Recruitment 300 candidates from Agra and Jalaun remained missing from army recruitment
अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ लगाते अभ्यर्थी।

विस्तार

देश सेवा का जुनून। बुलंद हौसले। कड़ाके की ठंड में नेकर और बनियान में कच्ची मिट्टी के ट्रैक पर कभी फर्राटा तो कभी लंबी कूद में पसीना बहाते युवा। सोमवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना भर्ती प्रक्रिया में आगरा और जालौन से आए युवाओं ने भाग लिया। 1400 में से 1100 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। करीब 300 युवा गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 जिलों की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 16 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का शारीरिक कौशल परखा जा रहा है। सोमवार को आगरा व जालौन के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण हुआ। मंगलवार को आगरा व झांसी के युवाओं का परीक्षण होगा। भर्ती के लिए 46,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। लिखित परीक्षा के बाद 13 हजार अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण के लिए चिह्नित हुए।
विज्ञापन


शारीरिक परीक्षण के बाद अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र जांचे जाते हें। चिकित्सीय परीक्षण होता है। सेना भर्ती अधिकारी कर्नल रिश्मा सरीन का कहना है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed