फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agitation for sewer problem

एक दिन का था वादा, आठ दिन बाद भी नहीं बना नाला

Wed, 15 Dec 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
agitation for sewer problem
धनौली में नाला निर्माण नासूर बन रहा है। जलभराव व गंदगी से क्षेत्रीय लोग तंग हैं। 63 दिन से यहां धरना-प्रदर्शन चल रहा है। 6 दिसंबर को दो लोगों ने जिंदा भूसमाधि की कोशिश की। तहसीलदार ने उनको निकाला। प्रशासन ने एक दिन में नाला निर्माण शुरू कराने का वादा किया था। आठ दिन बाद भी नाला नहीं बना तो मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर सैकड़ों लोग जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक छह घंटे हंगामा, विरोध-प्रदर्शन किया। प्रशासन की वादाखिलाफी से आक्रोशित लोग रात में कलक्ट्रेट परिसर में धरना देने पर अड़ गए। एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम ने बुधवार तक मोहलत मांगी। बुधवार को फिर पांच लोग डीएम से वार्ता के लिए जाएंगे। जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

आगरा। हाथों में तिरंगा, चेहरों पर आक्रोश, आंखों में पर नारकीय हालातों में रहने की बेबसी। होंठों पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की दास्तां। सर्द हवा के बीच अर्धनग्न प्रदर्शन। ये नजारा था कलेक्ट्रेट का। जहां धनौली, सिरौली, अजीजपुर के लोगों ने सांसद-विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए। करीब छह घंटे तक हंगामा चला। रात में डीएम दफ्तर के सामने रुकने पर अड़े लोगों को एडीएम प्रोटोकॉल ने बमुश्किल समझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

जगनेर रोड पर धनौली-सिरौली से बच्चा जेल तक दोनों तरफ आरसीसी नाला निर्माण के लिए 13 अक्तूबर से क्षेत्रीय लोग आंदोलित हैं। दो बार भूसमाधि की कोशिश कर चुके हैं। 17 बार डीएम, कमिश्नर, सीएम से लेकर पीएम तक शिकायत कर चुके हैं, फिर भी हालात जस की तस हैं। मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया, तो महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग कलेक्ट्रेट घेराव के लिए पहुंच गए। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक धरना व विरोध-प्रदर्शन किया। विधायक-सांसद मुर्दाबाद... डीएम साहब बाहर आओ... इन्कलाब जिंदाबाद, लड़ेंगे, जीतेंगे, लड़े हैं, जीते हैं... नारों से दिनभर कलेक्ट्रेट परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रोटोकॉल हिमंाशु गौतम व एडीएम सिटी ने आक्रोशित लोगों को लिखित आश्वासन दिलाने का वादा किया, तब लोग शांत हुए। पांच लोग बुधवार को डीएम से मुलाकात करेंगे। प्रदर्शन में घनश्याम अग्रवाल, अनिल कुमार, आशा सचदेवी, सावित्री चाहर, आचार्य आनंद, किरन चौहान, अजय कुमार, हरिओम गिरी, रामनरेश शर्मा, भीकम सिंह, भगवान दास आदि मौजूद रहे।
ईंट से ईंट बजा देंगे
शासन प्रशासन नाकारा है। हम ईंट से ईंट बजा देंगे, वहां नाला बनवाकर दिखा देंगे। नेता जनता को मूर्ख न समझें। नाला नहीं बना, तो कलेक्ट्रेट में एक हजार लोगों के साथ भूख हड़ताल करेंगे। - अंजेश गिरी, अजीजपुर
झूठे हैं जनप्रतिनिधि
हमने बीजेपी को वोट दिया था। हमारे जनप्रतिनिधि झूठे हैं। मंदिर में सौगंध खाई थी नाला बनवाने की, अब मुकर गए। जनता अपना हक मांग रही है। नेता हम पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। - प्रेम सिंह, धनौली
चुनाव में सिखाएंगे सबक
20 साल से हम गंदगी में रह रहे हैं। क्षेत्र में नारकीय हालात हैं। एक साल हो गया, शिकायतें करते-करते। नाला नहीं बना। इस बार चुनाव में सबक सिखाएंगे। अपने वोट की ताकत दिखाएंगे। - शिव नारायण, सिरौली
जिलाधिकारी होंगे जिम्मेदार
क्षेत्रीय लोग अगर कोई गलत कदम उठाएंगे तो उसके लिए जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे। हम मजबूर हैं। गंदगी में रहते हुए तंग आ गए हैं। नाला व सड़क बनने तक अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे। - सतेंद्र कुमार, धनौली

दलील : नहीं मिले 27 करोड़ रुपये
49 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। जल निगम को नाला बनाना है। 22 करोड़ रुपये अब तक मिल चुके हैं। आधा काम हो चुका है। 27 करोड़ रुपये आना बाकी है। शासन को कई बार पत्र लिख चुके हैं। फिर पत्र भेज रहे हैं। जब धनराशि आवंटित होगी तभी काम शुरू हो सकता है। छह किमी लंबा नाला बनना है। - प्रभु नारायण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed