{"_id":"6adbcf2fd18999ca41073199","slug":"agencies-will-face-action-if-irregularities-are-found-in-cleaning-work-agra-news-c-25-agr1067-1193854-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सफाई में गड़बड़ी मिली तो एजेंसियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सफाई में गड़बड़ी मिली तो एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
आगरा। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने निजी सेवा प्रदाता एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने शुक्रवार को सामुदायिक शौचालयों के संचालन, मैकेनाइज्ड स्वीपिंग, अंडरग्राउंड डस्टबिनों के रखरखाव और घर-घर से कूड़ा लेने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कंपनियों से कहा कि सफाई सेवा में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि निजी एजेंसियों के कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। उनके कामों का सत्यापन कराया जाए। यह देखें कि कंपनियां तय अनुबंध और मानकों के अनुसार काम कर रही हैं या नहीं। लापरवाही मिले तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बैठक में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, उप नगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, श्रद्धा पांडेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, लेखाधिकारी विपिन यादव आदि मौजूद रहे।