{"_id":"646fa7e28de4ec5dae08ca84","slug":"after-three-months-of-marriage-the-married-woman-started-torturing-mainpuri-news-c-25-1-169351-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शादी के तीन माह बाद ही विवाहिता को करने लगे प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शादी के तीन माह बाद ही विवाहिता को करने लगे प्रताड़ित
Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
शहर के आवास विकास कालोनी की रहने वाली एक युवती की शादी को अभी तीन माह भी नहीं बीते कि ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। 10 लाख रुपये और कार की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी वैभवी द्विवेदी ने बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2023 को आदित्य शंकर निवासी स्टेशन रोड के साथ हुई है। शादी धूमधाम से हुई और वह ससुराल गई। 29 फरवरी को चौथी पर वह घर आई और 31 मार्च को पति उसे ससुराल विदा करा ले गए थे। कुछ दिन बाद ही सास चंद्रकांता मिश्रा, पति आदित्य शंकर, जेठ अरुणेश शंकर, जेठानी पल्लवी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पर्याप्त दहेज न मिलने का ताना देते हुए 10 लाख रुपये व कार की मांग कर रहे हैं। धमकी दी कि उसे मार कर आदित्य की दूसरी शादी कर लेंगे। लगातार उसे मारा पीटा जाने लगा। परेशान होकर एक बार उसने खुदकुशी का प्रयास भी किया लेकिन उसे बचा लिया गया।19 मई को उसकी पिटाई की। माता पिता के आने के बाद उन्हें भी भला बुरा कहा गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।