फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the reprimand

मां की फटकार के बाद घर से रुठ कर आई थी किशोरी

Fri, 02 Sep 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
After the reprimand
शिकोहाबाद। शुक्रवार को नसीरपुर थाना पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए। किशोरी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह मां की डांट के बाद घर छोड़कर चली गई थी। तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने किशोरी को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

नसीरपुर क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर डीलर के यहां से राशन लेने घर से गई थी। किशोरी के घर न आने पर परिजन ने उसकी खोजबीन करते हुए बुधवार को नसीरपुर पुलिस को तहरीर देते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस भी किशोरी को बरामद करने का प्रयास करती रही। बृहस्पतिवार किशोरी गांधी पार्क के पास फिरोजाबाद में मिली। जिसको उत्तर पुलिस थाने ले गई। उत्तर पुलिस ने किशोरी को नसीरपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस बीच किशोरी ने जानकारी दी कि उसका कार सवारों ने अपहरण किया था और बंधक बनाकर रखा। थानाध्यक्ष नसीरपुर गगन गौड का कहना है कि किशोरी से थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात को फर्जी बताते हुए कहा कि फार्म में नाम गलत होने पर मां ने डांट दिया था। इससे वह नाराज होकर चली गई थी। पैसे खत्म होने पर उसने भाई को फोन करके बताया था कि वह फिरोजाबाद बस स्टैंड के पास है। किशोरी के बयान दर्ज कराने के साथ ही परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed