फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the quarrel, the woman hanged herself to death, the husband also attempted suicide

झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान, पति ने भी किया खुदकुशी का प्रयास

Tue, 01 Mar 2022 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
After the quarrel, the woman hanged herself to death, the husband also attempted suicide
बाह। सिलपोली गांव में सोमवार की दोपहर पति से झगड़ा होने पर विवाहिता मोनिका सिंह ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी का शव फंदे पर लटका देख पति शिवकुमार ने भी फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। बेहोशी की हालत में पति को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिव कुमार की शादी करीब पांच साल पहले दतावली (मटसेना) फिरोजाबाद की मोनिका (25) के साथ हुई थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा और एक छह माह की बेटी है। घरेलू विवाद में आए दिन पति-पत्नी लड़ते रहते थे। सोमवार दोपहर किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

इस दौरान शिव कुमार ने मोनिका पिटाई कर दी। इसके कुछ देर बाद ही मोनिका का शव फंदे से लटकता मिला। यह देखकर शिव कुमार ने भी दूसरे कमरे में फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने देखा तो उसे नीचे उतारा। बेहोशी की हालत में परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। जहां से डॉक्टरों ने एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सूचना पर पुलिस के साथ नायाब तहसीलदार गौरव अग्रवाल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
मोनिका की मौत की सूचना पर मायके दतावली (मटसेना) से पिता मानिकचंद्र और भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोनिका के शरीर पर चोट के निशान हैं। कमरे में मोनिका की टूटी हुई चूड़ियां बिखरी मिली। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे मारकर फंदे पर लटकाया है। ससुराली मोनिका का पहले से उत्पीड़न कर रहे थे।
दतावली (मटसेना) की सगी बहनें मोनिका और सोनी सिलपोली के एक ही घर में दो भाइयों शिव कुमार और रिंकू को ब्याही थीं। पिता मानिकचंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों का उत्पीड़न हो रहा था। उत्पीड़न से तंग आकर सोनी शादी के कुछ महीने बाद से ही मायके में रह रही है। आरोप है कि सोनी मायके में होती तो ससुराली उसकी भी जान ले लेते।

मां मोनिका की मौत से उनका तीन साल का बेटा शिवम और छह महीने की बेटी क्यूटी अनजान है। भूख से दूध के लिए रोने वाली क्यूटी को संभाल रहे शिवम को देखने वालों की आंखें नम हो गईं। दोनों मासूमों के सिर से मां का साया उठने से आसपास के लोग भी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed