{"_id":"6a9b3082ddc922302d031ade","slug":"after-hong-kong-now-pakistan-deepti-set-to-shatter-their-pride-agra-news-c-365-1-sagr1044-109670-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हांगकांग के बाद अब पाकिस्तान, गुरूर तोड़ने उतरेंगी दीप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हांगकांग के बाद अब पाकिस्तान, गुरूर तोड़ने उतरेंगी दीप्ति
Sat, 05 Sep 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
आगरा। हांगकांग के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में घुमाने के बाद अब आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाज होगी। 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला होना है। इसमें आगरा के लोगों को अपनी इस बेटी से एक बार फिर गेंद और बल्ले का कमाल दिखाने की उम्मीद है।
हांगकांग के खिलाफ तीन विकेट लेकर भारत की 137 रन की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली दीप्ति अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगी। भारत सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले का अपना अलग रोमांच है। इसकी प्रतिद्वंद्विता का असर मैदान के बाहर भी नजर आता है। इस मुकाबले में टॉस के बाद की औपचारिकताओं पर भी लोगों की निगाहें रहेंगी। हाल के मुकाबलों में मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने पर भी चर्चा आम है। मैदान पर हाथ मिलाने को लेकर चाहे जो तस्वीर बने, क्रिकेट की असली जंग गेंद और बल्ले से होगी।
-- -- -- -- --
- दीप्ति शर्मा के भाई और कोच सुमित शर्मा का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ अनुभव बहुत मायने रखता है। दीप्ति के पास अनुभव भी है और विकेट निकालने की क्षमता भी।