{"_id":"63d88ad34c5fdf75f2000a90","slug":"after-hoisting-the-tricolor-in-government-school-brick-fell-on-chief-guest-after-flowers-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: सरकारी स्कूल में तिरंगा लहराते ही फूलों से पहले मुख्य अतिथि पर गिरी ईंट, हुआ ऐसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सरकारी स्कूल में तिरंगा लहराते ही फूलों से पहले मुख्य अतिथि पर गिरी ईंट, हुआ ऐसा हाल
Tue, 31 Jan 2023 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 08:58 AM IST
सार
तिरंगे की डोरी खींचते समय गुंबद की ईंट गिर गई जोकि मुख्य अतिथि के पेट के नीचे के हिस्से में लगी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
तिरंगा लहराते ही फूलों संग गिरी ईंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बलदेव के गांव सेलखेड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निर्माण कार्य में चल रहे गोलमाल की उस समय पोल खुल गई जब 26 जनवरी को तिरंगा लहराने से पहले ही गुंबद की ईंट मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक करन सिंह (65) के निजी पार्ट पर गिर गई। जिससे वह मौके पर ही गिर गए। तत्काल ही चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार किया गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान को फहराना था तिरंगा
तिरंगा फहराने के लिए प्रधान की गैरमौजूदगी में पूर्व प्रधानाध्यापक करन सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जा रहा था। उन्होंने जैसे ही तिरंगा की डोरी खींची, तिरंगा लहराने से पहले गुंबद की ईंट धड़ाम से गिरी। अचानक हुए घटनाक्रम से गांव में कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां तीन दिन भर्ती के बाद वह घर लौटे। जानकारी रहे कि विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इस तरह हुआ हादसा
विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश भारती ने बताया कि विद्यालय की छत से बारिश में पानी आता है। इसके लिए कई दफा सचिव, प्रधान तथा अन्य लोगों को भी लिखा है। एक दिन पहले ही तिरंगा की गुंबद लगाई गई थी। तिरंगे की डोरी खींचते समय गुंबद की ईंट गिर गई जोकि मुख्य अतिथि के पेट के नीचे के हिस्से में लगी। हालांकि उनको ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन