फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After anointing Lord Varah, he offered fifty-six bhogs and made offerings in the Maha Yagya

Agra News: भगवान वराह का अभिषेक कर छप्पन भोग लगाया, महायज्ञ में डालीं आहुतियां

Tue, 26 Aug 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
After anointing Lord Varah, he offered fifty-six bhogs and made offerings in the Maha Yagya
सोरोंजी में भगवान वराह का पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : सोरोंजी में भगवान वराह का पूजन करते श्रद्धालु।
सोरोंजी। भगवान वराह के प्राकट्योत्सव पर तीर्थंनगरी में उत्सव मनाया गया। हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग व क्षेत्राधीश वराह मंदिर को भव्य रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

सुबह भगवान वराह का भव्य पंचाभिषेक कर दिव्य श्रृंगार किया गया। नूतन पोशाक व अलंकार धारण कराए गए। गेंदा गुलाब के सुगन्धित पुष्पों से सजे भव्य फूल बंगले में भगवान वराह माता लक्ष्मी के साथ दिव्य स्वरूप में विराजमान थे। अभिषेक श्रृंगार के पश्चात वराह मंदिर के प्रांगण में विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत, पंडित धर्मधर शास्त्री, पंडित दिलीप शास्त्री, पंडित नरेश बरवरिया, आचार्य शुभम मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारो के साथ यज्ञ संपन्न कराया। शाम के समय भगवान वराह को भव्य छप्पन भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान वराह के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरी रात मंदिर में भजन कीर्तन के आयोजन चलते रहे। इस दौरान मुख्य यजमान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, महामंडलेश्वर आशुतोशानंद गिरि, समाजसेवी बबलू मोहल्लेदार, रवि पाराशर, ओमशिव मिश्र, विनोद गुप्ता,संजय दुबे, श्रीकांत तिवारी, मुकेश निर्भय, सुमित दीक्षित, शिवम स्वामी, अनुभव चौधरी, राहुल निर्भय, अभिषेक वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन




प्राचीन वराह मंदिर में मना उत्सव

सोरोंजी। रामलोटा मठ स्थित प्राचीन वराह मंदिर में भी वराह जयंती धूमधाम से मनाई। फूल बंगला सजाकर मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। शाम के समय महाआरती उतारी गई। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महंत रामकिशन रामलोटा, विपिन कुमार, लालाराम, संजय, गौरव, कन्हैया, दीपक चौधरी, अंशुल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed