फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After an argument, a house was attacked; an FIR was lodged against three people.

Agra News: कहासुनी के बाद घर पर बोला हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 22 Jan 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
After an argument, a house was attacked; an FIR was lodged against three people.
आगरा। कहासुनी के बाद कटरा गाड़ीवान, नई बस्ती में एक पक्ष ने दूसरे के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मां-पत्नी और बड़े भाई की पिटाई की। इस दौरान पत्नी की गोद से चार माह के बेटे को जमीन पर गिरा दिया। जाते समय रास्ते में युवक को भी पीटा। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नई बस्ती की यासमीन ने प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि 18 जनवरी की रात करीब 12:30 बजे उनका बेटा जैद उर्फ मुन्ना शादी से लौट रहा था। रास्ते में दूध की दुकान के पास उसकी बाइक की चेन उतर गई। वह उसे ठीक करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का सनी नशे की हालत में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया लेकिन कुछ लोगों के कहने पर वहां से चला गया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद सनी अपने भाइयों साहिल और समीर के साथ उनके घर आ पहुंचा। उन्हें और पुत्रवधू को पीटने लगा। पुत्रवधू की गोद से चार माह के बच्चे को जमीन पर गिरा दिया। सूचना पर पहुंचे बड़े बेटे उवैश को पीटते हुए उसके सिर पर लोहे की चाबी से वार किया। बाद में घर लौट रहे जैद को रास्ते में रोककर उसकी भी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed