फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates will work in all courts from today

Agra News: आज से सभी न्यायालयों में कार्य करेंगे अधिवक्ता

Thu, 22 Feb 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Advocates will work in all courts from today
कासगंज। कासगंज बार एसोसिएशन ने अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं को लेकर जनपद न्यायालय की कई अदालतों के बहिष्कार की घोषणा करते हुए दो दिन कुछ अदालतों का बहिष्कार किया। बृहस्पतिवार की देर सायं बार एसोसिएशन की बैठक में अदालतों के बहिष्कार का निर्णय वापस लेते हुए जनपद न्यायालय की अदालतों में कार्य करने का निर्णय लिया है। अब केवल स्थायी लोक अदालत का अनिश्चितकाल के लिए बहिष्कार करेंगे।कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा एवं महासचिव चेतन चौहान ने बताया कि वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अभी अदालत का कामकाज शुक्रवार से शुरू किया जाएगा। यदि बहिष्कार के लिए चिह्नित किए गए न्यायालय में कार्यशैली व अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया तो पुन: 29 फरवरी को बार की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत का बहिष्कार अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। फिलहाल बार एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed