फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates will only do urgent work in the scorching heat

Agra News: भीषण गर्मी में अति आवश्यक कार्य ही करेंगे अधिवक्ता

Tue, 28 May 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Advocates will only do urgent work in the scorching heat
कासगंज। भीषण गर्मी को देखते हुए अधिवक्ताओं और वादकारियों को दिक्कतें हो रही हैं। ऐसी स्थिति में बार एसोसिएशन की बैठक में पारित प्रस्ताव के मुताबिक सोमवार को अधिवक्ताओं ने केवल अति आवश्यक कार्य ही न्यायालयों में किया। अधिवक्ताओं ने रूटीन के कार्य नहीं किए। जिला जज से अधिवक्ताओं ने किसी भी वाद पत्रावली में प्रतिकूल आदेश पारित नहीं होने के संबंध में नो एडवर्स की अपील की।कासगंज बार एसोसिएशन ने 24 मई को हुई बैठक में 27 मई से 31 मई तक भीषण गर्मी के कारण केवल आवश्यक कार्य करने का प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव के मुताबिक अधिवक्ताओं ने सोमवार को केवल अति आवश्यक कार्य ही न्यायालयों में किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण अधिवक्ताओं को कार्य करने में काफी समस्याएं हो रही हैं। कई अधिवक्ता बीमार हो गए हैं। वादकारी जनता को न्यायालय में आने जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सोमवार से 31 मई तक न्यायालय में विचाराधीन पत्रावलियों में कोई भी प्रतिकूल आदेश पारित न करने का जिला जज से आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed