फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates protested against 21 year old lathi charge case in Agra

Agra: ताजनगरी में अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस, 21 साल पहले हुई घटना पर जताया विरोध

Mon, 26 Sep 2022 02:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 02:03 PM IST
सार

आगरा में 26 सितंबर 2001 को पुलिस ने दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। इस घटना पर विरोध जताते हुए वकीलों ने सोमवार को काला दिवस मनाया। 

विज्ञापन
Advocates protested against 21 year old lathi charge case in Agra
वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दीवानी परिसर में सोमवार को वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग की। वकीलों ने 21 साल पहले दीवानी में हुए लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर काला दिवस मनाया। साथ ही जुलूस निकालकर इस घटना पर विरोध जताया। 

विज्ञापन


काफी लंबे समय से हाईकोर्ट खंडपीठ को लेकर अधिवक्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 सितंबर 2001 पुलिस ने दीवानी में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। 
इसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए थे। 

विज्ञापन

कई लोग हुए थे घायल 

लाठी चार्ज में न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों को भी चोट आई थी। मामले की जांच के लिए आयोग का गठन किया गया था। मगर, 21 साल बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस दिवस को हर साल अधिवक्ता काले दिवस के रूप में मनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य नहीं किया। वकीलों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। 21 साल पहले हुई घटना पर विरोध प्रकट किया। अब तक कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed