{"_id":"66f98bfe20e25db5df0f4b7b","slug":"advocates-bike-vandalized-threat-given-on-protest-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-124774-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अधिवक्ता की बाइक में की तोड़फोड़, विरोध पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अधिवक्ता की बाइक में की तोड़फोड़, विरोध पर दी धमकी
Sun, 29 Sep 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड गोपीनाथ अड्डे के पास निवास कर रहे एक अधिवक्ता की बाइक में आरोपियों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड गोपीनाथ अड्डे के पास निवास कर रहे अधिवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि वह पिता के साथ कलेक्ट्रेट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। पिता रीता गुप्ता की तरफ से एसडीएम न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे में वकील हैं। 19 सितंबर की शाम को वह रीता देवी निवासी सीताराम मार्केट बाजार से मुकदमे से संबंधित कागजात लेकर घर वापस आ रहे थे। देखा कि वंदन गुप्ता, रामशंकर गुप्ता उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर रहे थे। जब इन लोगों को रोका तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनकी बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।