फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate stopped in civil before going to Mainpuri

मैनपुरी जाने से पहले दीवानी में रोके अधिवक्ता

Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Advocate stopped in civil before going to Mainpuri
आगरा। मैनपुरी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री की सभा के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल से हाईकोर्ट बेंच की मांग करने युवा अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल जाने वाला था। इसकी जानकारी पर शुक्रवार को दीवानी में थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। अधिवक्ताओं को जाने से रोक दिया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। पुलिस से तकरार भी हुई। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन देने पर माने।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि उनके साथ संघ के संरक्षक और एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा को घर में ही नजरबंद का प्रयास किया गया था। मगर, वो दीवानी पहुंच गए। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से मैनपुरी जाने वाले थे। मगर, पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने नजरबंद कर लिया। इस पर दीवानी के गेट नंबर एक पर अधिवक्ताओं की पुलिस से तकरार हो गई। उन्होंने वी वांट हाईकोर्ट के नारे लगाए। पुलिस के रोकने पर कड़ी आपत्ति जताई। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह उनके ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। इस पर सभी माने। अधिवक्ताओं में आसिफ आजाद, मनोज गुर्जर, सुशील शर्मा, रविंद्र कुमार, अजय दीप, प्रियंका मिश्रा, नीलेश कुलश्रेष्ठ, गौरव उपाध्याय, सुमित पचौरी, लव कुमार, सौरभ सिंह, कुमारी गायत्री, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed