फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   advocate arrested in the case of misdeed and cheated 40 lakh rupees

Agra: वरिष्ठ अधिवक्ता गिरफ्तार, महिला ने लगाया दुष्कर्म और 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sat, 04 Feb 2023 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 10:09 AM IST
सार

आरोप लगाया कि वह उसे मोबाइल पर दूसरी महिलाओं के साथ अपने आपत्तिजनक फोटो भेजा करते थे। अश्लील मैसेज भेजते थे। चुनाव लड़ने के लिए उससे 40 लाख रुपये लिए थे। हड़प लिए। पुलिस ने महिला का भी मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
advocate arrested in the case of misdeed and cheated 40 lakh rupees
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा में अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पिछले साल वायरल होने के मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण उर्फ बबली को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक महिला ने उन पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पिछले माह मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


महिला शुक्रवार दोपहर को पुलिस आयुक्त के सामने पेश हुई थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी जान खतरे में है। उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर होगी। दीवानी न्यायालय में 4 जनवरी को अधिवक्ता बबली और महिला के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में 5 जनवरी को दोनों तरफ से तहरीर न्यू आगरा थाने दी गई थी।
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र निवासी महिला ने अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अधिवक्ता ने महिला पर वीडियो और फोटो वायरल करने का आरोप लगाया था। पुलिस को बताया था कि महिला उनसे दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगी रही थी। 40 लाख रुपये देने के बावजूद फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। निजी फोटो और वीडियो उनके फोन से चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति से मुकदमा चल रहा है। पूर्व में उसके अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा थे। लॉकडाउन में उसके घर आ गए। कहने लगे कि पत्नी से विवाद हो गया है। उसके घर कुछ दिन रहेंगे। घर में उन्होंने उसके साथ गलत हरकतें शुरू कर दीं। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उससे कहने लगे कि पोर्न फिल्म बनाए। इस काम में बहुत पैसा है। आरोप लगाया कि वह उसे मोबाइल पर दूसरी महिलाओं के साथ अपने आपत्तिजनक फोटो भेजा करते थे। अश्लील मैसेज भेजते थे। चुनाव लड़ने के लिए उससे 40 लाख रुपये लिए थे। हड़प लिए। पुलिस ने महिला का भी मुकदमा दर्ज किया था।

दीवानी में घुसने नहीं दे रहे हैं

महिला ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त को बताया कि आरोपी अधिवक्ता उसे दीवानी में घुसने नहीं दे रहे। उसका अपने पति से मुकदमा चल रहा है। उसका पीछा करते हैं। मुकदमा वापसी का दबाव बना रहे हैं। उसकी जान को खतरा है। वह घर में कैद है। उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगी।

पुलिस पूछताछ कर रही

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा को न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed