फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advance Life Support Ambulance personnel protest continues

एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी

Sun, 25 Jul 2021 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Advance Life Support Ambulance personnel protest continues
कासगंज में धरना प्रदर्शन करते एंबुलेंस कर्मी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस कर्मचारियों ने समायोजन सहित छह सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। कर्मियों ने मांगे पूरी न होने पर सोमवार से कार्य बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री ने कहा कि एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मियों को कंपनी बदलने पर न बदला जाए और अनुभवी कर्मियों को रखा जाए। ठेकेदारी की प्रथम समाप्त कर एंबुलेंस कर्मियों की भर्ती की जाए। कोरोनाकाल में मृतक कर्मियों को बीमा राशि 50 लाख रुपये की सहायता राशि सरकार के द्वारा दी जाए। जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को प्रति वर्ष महंगाई भत्ता दिया जाए। कर्मियों को यथा स्थिति नौकरी पर रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मांगे पूरी न होने पर सोमवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। गंभीर मरीजों को परेशानी न हों इसके लिए जनपद में तीन एंबुलेंस 108 संचालित रहेंगी। धरना के दौरान जिला मीडिया प्रभारी नाहर सिंह, रावेंद्र, देवेश, चंद्रकांत, रणवीर सिंह, नरेंद्र, मुनेंद्र, दीपिका, भुवनेश, जगत पाल, तेजपाल, रोहित, मनुप्रताप, राजेश, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed