फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adulterated cheese being sold in market 105 kg destroyed

UP: मक्खी-मच्छर और बदबू...बाजार में बिक रहा ऐसा पनीर बिगाड़ देगा सेहत, 105 किलो कराया नष्ट

Sun, 03 Aug 2025 12:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:41 PM IST
सार

बाजार में मिलावटी पानीर बिक रहा है। एफएसडीए की टीम की कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ। टीम ने 105 मिलो पनीर नष्ट कराया है। इसमें मक्खी-मच्छर पड़े होने के साथ बदबू भी आ रही थी।

विज्ञापन
Adulterated cheese being sold in market 105 kg destroyed
पनीर

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बोदला चौराहा पर गाड़ी में लदा 105 किलो पनीर पकड़ा। ड्रम में रखे दुर्गंधयुक्त पनीर में मक्खी-मच्छर भी पड़े थे। सेहत के लिए खतरनाक मानते हुए टीम ने इसे नष्ट करा दिया। साथ ही जांच के लिए दो नमूने भी लिए हैं। त्योहारों के करीब आते ही मिलावटखोरी का खेल तेज हो गया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि त्योहार के चलते मिलावटी सामग्री पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को बोदला चौराहा सिकंदरा से पनीर लेकर जा रहे एक वाहन को पकड़ा। इसमें दो ड्रमों में पनीर भरा हुआ था। 
विज्ञापन


 

चालक से पूछताछ में पता चला कि लड़ामदा स्थित वंशिका डेयरी से पनीर लेकर विभिन्न डेयरी पर पहुंचाना था। इसकी कीमत 24 हजार रुपये थी। इसके अलावा टीम ने बोदला-सिकंदरा स्थित महाराजा अग्रसेन डेयरी और राजपूत डेयरी से भी पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। कहा कि रिपोर्ट में नमूने फेल मिलने के बाद केस भी दर्ज कराया जाएगा।

 

घी, पनीर, दूध, खोआ में सबसे ज्यादा मिलावट
एफएसडीए की जांच में दूध और इससे निर्मित खाद्य सामग्री के नमूने सबसे ज्यादा फेल मिल रहे हैं। बीते साल की बात करें तो दूध के 124 में से 86 फेल हुए, जिसमें 5 नकली थे। खोआ के 18 में से 15 सैंपल फेल हुए। पनीर के 16 में से 12 में वसा की कमी थी। 17 में से 9 सैंपल में नकली घी की पुष्टि हुई।

 
विज्ञापन

हरियाणा भेजी जाएगी घी की रिपोर्ट
एत्मादपुर में बीते दिन 3 क्विंटल मिलावटी घी पकड़ा था। संचालक किशोर शर्मा ने इसे हरियाणा के नूंह से मंगाने की बात कही थी। इसके पांच नमूने लेकर गोदाम सील कर दिया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि इसकी रिपोर्ट आने के बाद हरियाणा सरकार को भी जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: शस्त्र लाइसेंस पोर्टल बंद...किया जा रहा बड़ा बदलाव, नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा; बाबू पर गिर चुकी है गाज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed