फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   adolescent girls Sitting In Worship Of Indra For Rain In agra

बारिश के लिए तपस्या: आगरा में इंद्रदेव को मनाने के लिए तप करने बैठीं दो किशोरी, ग्रामीण कर रहे कीर्तन

Tue, 13 Sep 2022 11:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 11:10 PM IST
सार

फतेहाबाद में निबोहरा क्षेत्र के ग्राम चरीपुरा के बाद अब नंदा पुरा गांव की दो किशोरी बारिश के लिए खेतों में तप करने बैठ गई हैं। इन्हें देखने के लिए मंगलवार को लोगों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन
adolescent girls Sitting In Worship Of Indra For Rain In agra
खेत में तप पर बैठीं किशोरियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश न होने से फसलें सूख रही हैं। किसान चितिंत हैं। ऐसे में लोग बारिश के लिए तरह-तरह के जतन करने में जुट गए हैं। आगरा के फतेहाबाद कस्बे में ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बारिश न होने से फसलों को सूखता देख नंदा पुरा गांव की दो किशोरियां अपने खेत में तप करने बैठ गई हैं। दोनों सोमवार से तप पर बैठीं हैं। हैरत की बात यह है कि मंगलवाल को क्षेत्र के गांवों की महिलाएं वहां पहुंचीं और भजन-कीर्तन करने में जुट गईं।
विज्ञापन

बारिश नहीं होती, तब तक करती रहेंगी तप

कशोरियों का कहना है कि जब तक बारिश नहीं होगी, वे तप करती रहेंगी। मौसम विशेषज्ञ भले ही बारिश होने के पीछे का विज्ञान समझाते हों, मगर आज भी गांवों में लोग अंधविश्वास में जकड़े हुए हैं। उनकी मान्यता है कि इंद्र देव को प्रसन्न करने से बारिश होगी। इसी मान्यता को मानते हुए नंदा पुरा गांव की दो किशोरी तप पर बैठ गई हैं। इनमें हर प्रसाद की 12 वर्षीय पुत्री ललिता एवं जाहर सिंह की 15 वर्षीय पुत्री देवश्री हैं। इनके तप करने के स्थान पर ग्रामीण भजन कीर्तन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed