{"_id":"69e3fa5aa1c62c4fd80b7e44","slug":"administration-woke-up-after-the-death-of-the-elderly-man-protest-against-dpro-who-reached-raibha-agra-news-c-25-1-agr1008-1038883-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुजुर्ग की मौत के बाद जागा प्रशासन, रायभा पहुंचे डीपीआरओ का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुजुर्ग की मौत के बाद जागा प्रशासन, रायभा पहुंचे डीपीआरओ का विरोध
Sun, 19 Apr 2026 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा में बुजुर्ग की मौत की जांच करने पहुंचे डीपीआरओ। संवाद
अछनेरा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास में तालाब की गंदगी को लेकर चल रहा आंदोलन अब आक्रोश की ज्वाला में बदल गया है। पिछले 78 दिनों से धरने पर बैठे बुजुर्ग किसान मिट्ठनलाल की मौत के बाद नींद से जागा प्रशासन शनिवार को गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने भारी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों का घेराव किया और नारेबाजी की।
ग्रामीण 31 जनवरी से तालाब की सफाई और जलभराव के स्थायी समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। प्रशासन की उदासीनता का आलम यह रहा कि ढाई महीने बीत जाने के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। इसी दौरान धरने पर बैठे वृद्ध किसान मिठ्ठनलाल की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर से प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
समाधान तक जारी रहेगा सत्याग्रह
भले ही अधिकारी आश्वासन देकर लौट गए हों, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वे अब वादों पर भरोसा नहीं करेंगे। आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा है कि जब तक मौके पर काम शुरू नहीं होता और तालाब का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।